एक्सप्लोरर

Bihar Elections Result: दिग्विजय सिंह का ओवैसी पर हमला, कहा- AIMIM ने चुनाव लड़कर की BJP की मदद

इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है.प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है.

नई दिल्ली: बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है. एआईएमआईएम की इस जीत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है. दिग्विजय ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि AIMIM ने चुनाव लड़कर बीजेपी की मदद की है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा है?

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’बिहार चुनावों में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन को मिली सफलता के लिए में बधाई देता हूं. एक बार फिर ओवैसी जी की एमआईएम ने चुनाव लड़ कर बीजेपी को अंदरूनी तौर पर मदद कर दी. देखना है वह बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनाने में एनडीए का सहयोग करेंगे या महागठबंधन का.’’

नतीजे आने के बाद महागठबंधन को समर्थन देने का फैसला लेंगे- ओवैसी

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरजेडी-नीत महागठबंधन को समर्थन देने संबंधी फैसला अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद ही लिया जाएगा. यह पूछे जाने पर कि अंतिम नतीजे घोषित होने के बाद, अगर आवश्यकता पड़ी तो क्या एआईएमआईएम आरजेडी को समर्थन देगी? ओवैसी ने कहा कि मतगणना अभी जारी है. एक बार नतीजे घोषित होने के बाद मैं कोई जवाब दे पाऊंगा. मुझे कोई अंदाजा क्यों लगाना चाहिए. जब अंतिम नतीजे आ जाएंगे, तब फैसला लिया जाएगा.’’ ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करती रहेगी.

एनडीए को मिला बहुमत

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है. वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं. एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 75 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा और माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में चिराग पासवान की एलजेपी और बसपा ने एक-एक सीट जीती है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Results 2020: 243 सीटों का रिजल्ट जारी, एक बार फिर नीतीश के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बनाएगा एनडीए

Bihar Election Results: बाहुबलियों की किस्मत का जनता ने किया फैसला, जानें किसके हिस्से आई जीत और किसे मिली हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: 'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Monsoon 2026: बिहार पर बारिश होगी मेहरबान, पटना सहित 14 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, 9 डिग्री तक गिरा तापमान
बिहार पर बारिश होगी मेहरबान, पटना सहित 14 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी, 9 डिग्री तक गिरा तापमान
भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में होगा आंदोलन के अगले चरण का ऐलान, जगह-जगह लगे पोस्टर
भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा में होगा आंदोलन के अगले चरण का ऐलान, जगह-जगह लगे पोस्टर
खान सर को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, घटना के एक घंटे बाद हुई थी फायरिंग!
खान सर को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, घटना के एक घंटे बाद हुई थी फायरिंग!

वीडियोज

Pakistan News: कराची हमले में भारत का हाथ था? पाकिस्तान ने लगा दिया आरोप... तो भारत ने धो डाला!
Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'हाईकोर्ट जाएं...', भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Ganga Jal Importance For Mughal: हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
हर रोज कितना गंगा जल पीता था मुगल बादशाह अकबर? कहता था- 'अमृत का पानी'
UKPSC PCS Recruitment: उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
उत्तराखंड में जल्द होगी PCS के 63 पदों पर भर्ती, अक्टूबर में प्री-परीक्षा का प्लान
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Embed widget