एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: महिला वोट बैंक पर होगी कांग्रेस की नजर, प्रियंका गांधी ने की 'महिला क्रांति महासम्मेलन' की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की नजर महिला वोट बैंक पर है. महिला वोट बैंक को लुभाने के लिए कांग्रेस 'महिला क्रांति महासम्मेलन' का आयोजन करने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सम्बोधित करने वाली हैं.

पटनाः बिहार में महिला वोट बैंक को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी 'महिला क्रांति महासम्मेलन' करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस सम्मेलन को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सम्बोधित करने वाली हैं. कहा जा सकता है कि महिलाओं से प्रियंका गांधी के 'कनेक्शन' के सहारे कांग्रेस, बिहार की महिलाओं से कनेक्ट होना चाहती है, जिसके एक बड़े हिस्से में शराबबंदी जैसे फैसलों के कारण नीतीश कुमार लोकप्रिय हैं. अहम बात यह भी है कि इसे बिहार के सभी जिलों में एकसाथ आयोजित करने की तैयारी चल रही है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 5 से 10 अक्टूबर के बीच यह सम्मेलन किया जाएगा, जिसे वर्चुअल तरीके से यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी. एक उच्च सूत्र ने बताया "हम महिलाओं का एक बड़ा सम्मेलन करने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए हमने अपने शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से समय मांगा है." समय मिलने के बाद कार्यक्रम का आधिकारिक एलान होगा.

बिहार कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी संजीव सिंह ने बताया "महिला सम्मेलन के लिए हम पूरे बिहार के सभी जिलों में सिनेमा हॉल और ऑडिटोरियम बुक कर रहे हैं ताकि बड़े पर्दे पर महिलाएं प्रियंका गांधी को देख और सुन सकें. ग्रामीण इलाकों में भी कई जगहों पर बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे. इसके अलावा मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा जाएगा जिसके लिए लिंक अभी से भेजा जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी का लक्ष्य है कि पूरे बिहार से लगभग 50 हजार महिलाएं सीधे तौर पर सम्मलेन में हिस्सा लें, इसके साथ ही पांच लाख के करीब लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ने की भी तैयारी है.

बिहार चुनाव के लिए वर्चुअल रैलियों की योजना और निगरानी में लगे सह प्रभारी अजय कपूर के मुताबिक पिछले दिनों उत्तर बिहार में हुए वर्चुअल सम्मेलन उम्मीद से ज्यादा कामयाब हुए. अब चुनाव नजदीक आने के साथ ही बड़े चेहरों की सभाओं की योजना बन रही है. इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में मंच बनेगा जहां से बड़े नेता बिहार की जनता तक संदेश पहुंचाएंगे. सब योजना के मुताबिक रहा तो प्रियंका गांधी का महिला सम्मेलन बिहार चुनाव में कांग्रेस का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा. देखना होगा कि प्रियंका गांधी की रणनीति क्या रहती है!

आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. ऐसे में जनता तक संदेश पहुंचाने के लिए भी पार्टी इन्हीं पर निर्भर है. प्रियंका गांधी के महिला सम्मेलन के साथ ही राहुल गांधी की वर्चुअल रैलियों की भी योजना बन रही है. अगस्त के पहले हफ्ते में राहुल गांधी बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सम्बोधित कर चुके हैं.

हालांकि फिलहाल कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती आरजेडी से गठबंधन में ज्यादा सीटें पाने और डील फाइनल करने की है. बिहार में 28 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक तीन चरणों में चुनाव है. नतीजे 10 नवम्बर को आएंगे.

इसे भी पढ़ें

दुनियाभर में 3.30 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 10 लाख मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.93 लाख मामले

बंगाल: मुर्शिदाबाद से अलकायदा का एक और आतंकी गिरफ्तार, अब कुल 10 पकड़े गए

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget