एक्सप्लोरर

Bihar elections 2025: महागठबंधन में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें? शेयरिंग का फार्मूला तय!

Bihar elections: मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि समय का इंतजार कीजिए. बिल्कुल सत्यापित आंकड़े मीडिया संस्थानों को मिलेगा. महागठबंधन औपचारिक रूप से मीडिया को सूचित करेगा.

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं, जिसकी तैयारी में सभी पार्टियां जुट गईं हैं. सीट शेयरिंग पर फैसले होने अभी बाकी हैं. सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में 243 विधानसभा सीटों में से महागठबंधन में आरजेडी 140, कांग्रेस 52, वाम दल 35 (इसमें CPIML CPI CPM शामिल हैं) और वीआईपी 15 सीटों पर लड़ सकती है.

इस फॉर्मूले में थोड़ा प्लस माइनस संभव है. अगर पशुपति पारस की आरएलजेपी महागठबंधन में आती है तो उसे तीन चार सीटें दी जा सकती है. इसी फॉर्मूले पर महागठबंधन के दलों के बीच बातचीत हो रही है. बातचीत आगे बढ़ गई है. सभी दलों की सहमति होते ही औपचारिक एलान किया जा सकता है. 

2024 लोक सभा चुनाव के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तर्ज पर ही महागठबंधन में विधानसभा चुनाव को लेकर से सीट बंटवारा हो सकता है. 2024 में हुए लोक सभा चुनाव में बिहार की चालीस लोकसभा सीटों में आरजेडी 23 कांग्रेस 9, वाम दलों को 5 सीटें (CPIML 3, CPM 1, CPI 1) मिली थी जबकि VIP को 3 सीटें मिली थी. 

वहीं 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट पार्टियां चुनाव लड़ी थी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई थी. 

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि समय का इंतजार कीजिए. बिल्कुल सत्यापित आंकड़े मीडिया संस्थानों को मिलेगा. महागठबंधन औपचारिक रूप से मीडिया को सूचित करेगा. यह जरूर कह सकते हैं कि सब कुछ स्मूथ चल रहा है. जल्द सीट शेयरिंग फॉर्मूले को पब्लिक डोमेन में लाया जाएगा. 

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग के फॉर्मूले में कहीं कोई पेंच नहीं है. इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेता एक साथ बैठकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर रहे हैं. आने वाले दिनों में औपचारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगा कि इंडिया गठबंधन में कौन से दल कितनी कितनी सीटों पर लड़ेंगे? उचित समय पर सीट बंटवारे का एलान किया जाएगा. सब कुछ ऑल इज वेल है.

विकासशील इंसान पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि अपने अध्यक्ष मुकेश सहनी से हम लोगों ने मांग की थी कि 60 सीटों पर लड़ना चाहिए. लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है. महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव हैं. सम्मानित सीटों के साथ हम लोग सरकार बनाएंगे. तेजस्वी मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव कराएंगे तेजप्रताप यादव की सुलह? बोले- 'कॉल आया तो लगा कि मैं इस लड़ाई में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: अचानक बदला बिहार के कई शहरों का मौसम, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात, दो लोगों की मौत
अचानक बदला बिहार के कई शहरों का मौसम, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात, दो लोगों की मौत
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
Bhagalpur News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के पिलर की सुरक्षा दीवार टूटी, विशेषज्ञ टीम जांच में जुटी
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के पिलर की सुरक्षा दीवार टूटी, विशेषज्ञ टीम जांच में जुटी
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget