एक्सप्लोरर

बिहार में आज की रैली से पहले पीएम मोदी बोले- NDA के एजेंडे को रखूंगा | राहुल गांधी भी करेंगे दो रैलियां

Bihar Elections 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करेंगे. राहुल गांधी नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए उतरने के साथ बिहार में सियासी तापमान बढ़ने की उम्मीद है . दोनों नेता राज्य में अपने-अपने गठबंधन के लिए सिलसिलेवार रैलियां करेंगे .

प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को पहले चरण के मतदान के लिए सासाराम, गया और भागलपुर में तीन रैलियों में NDA के उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेगे . बीजेपी सूत्रों और खबरों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो रैलियों में नीतीश कुमार के साथ मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी ने अपनी रैली से पहले गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ''कल बिहार के अपने भाइयों और बहनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा. सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करूंगा. इस दौरान एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता-जनार्दन के सामने रखूंगा और उनसे अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगूंगा.''

राहुल गांधी की रैली कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शुक्रवार को बिहार में प्रचार करेंगे. वह नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. कांग्रेस और राजद के सूत्रों ने बताया कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव हिसुआ में गांधी के साथ रहेंगे . हिसुआ में कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह का मुकाबला बीजेपी के निवर्तमान विधायक अनिल सिंह से है.

कहलगांव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता होंगे. बीजेपी के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया है. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें लोगों को कोविड-19 का मुफ्त टीका देने का वादा किया गया.

जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार रोजाना चार-पांच रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए वह डिजिटल रैलियों का भी सहारा ले रहे हैं .

विपक्षी खेमे में राजद नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद की गैरमौजूदगी में चुनावी समर में उतरे हैं. तेजस्वी रोजाना आठ-नौ रैलियों को संबोधित कर अपनी पार्टी और कांग्रेस तथा गठबंधन के अन्य दलों के लिए समर्थन मांग रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में उतरने के साथ राज्य में राजनीतिक तापमान और बढ़ जाएगा.

एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला बिहार में बीजेपी और जनता दल (यूनाईटेड) के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का गठबंधन है. NDA के मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में कांग्रेस और वामपंथी दलों का महागठबंधन मैदान में है.

केंद्र में बीजेपी की सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान द्वारा गठित लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव मैदान में है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित कुछ छोटे दलों का गठबंधन भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में, 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

बिहार चुनाव: रोजगार है इस बार चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा, जानें क्या कहते हैं पार्टियों के घोषणा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget