एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव : चिराग के नीतीश पर हमले से जेडीयू बीजेपी परेशान,नेताओं को नही सूझ रहा जवाब

भाजपा के नेता हर दिन चिराग पासवान को खुद से अलग बताने की कोशिश में जुटे हैं. इधर चिराग पासवान है कि लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं और बीजेपी से खुद को नजदीक बताने की जुगत में लगे हुए हैं.

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के चुनाव को रोचक बना रखा है. हर दिन सत्तारूढ़ दल जेडीयू और बीजेपी को चिराग पासवान पर सफाई देनी पड़ रही है. खासकर जब से लोक जनशक्ति पार्टी को भारतीय जनता पार्टी का भी टीम कहा जाने लगा है तब से भाजपा के नेता हर दिन चिराग पासवान को खुद से अलग बताने की कोशिश में जुटे हैं. इधर चिराग पासवान है कि लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं और बीजेपी से खुद को नजदीक बताने की जुगत में लगे हुए हैं.

चिराग का संकल्प

दरअसल चिराग पासवान ने संकल्प ले रखा है कि वह हर मुमकिन कोशिश करेंगे कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से नहीं बन पाए वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतार रहा हूं. ऐसा मैंने सिर्फ 5 सीट पर किया है और उसमें भी 2 सीट पर फ्रेंडली फाइट है. उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताया

चिराग के सवाल पर पशोपेश में बिहार के बीजेपी प्रभारी

इधर बीजेपी के लिए परेशानी यह है कि ना तो वो चिराग पासवान पर बहुत ज्यादा आक्रमक हो पा रही है और ना चिराग पासवान के सवालों से पल्ला झाड़ पा रही है. अब भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने चिराग पासवान के सवाल पर किनारा करना शुरू कर दिया है. बीजेपी हर दिन किसी न किसी विषय पर संवाददाता सम्मेलन करती है. संवाददाता सम्मेलन में भूपेंद्र यादव से जब यह पूछा गया कि चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं खुद को बीजेपी का हिमायती बता रहे हैं ऐसे में बीजेपी का क्या रुख है.इस सवाल पर बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा हमें नही करनी इस मसले पर कोई टिप्पणी ,हमारे तरफ से पर्याप्त बातें आ चुकी हैं. हम अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं और सकारत्मक तरीके से बढ़ रहे हैं. उन्होने अलग रास्ता चुना,हमारा रास्ता एक है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हीं बनाना है,तभी हमारे गठबंधन की होगी जीत. अब इन सवालों पर नही करना चाहते कोई टिप्पणी.

चिराग के सवाल पर संजय मयूख का दो टूक जवाब

चिराग पासवान से जुड़े सवाल पर भूपेंद्र यादव भले ही कन्नी काट गए हो मगर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख चिराग पासवान पर हमलावर दिखे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चिराग पासवान ने अगर संकल्प लिया है कि वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे तो हमारा भी संकल्प है कि एनडीए के गठबंधन हर मुमकिन कोशिश करेगी और बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से तेजस्वी यादव बिहार में भ्रम की स्थिति फैला रहे हैं कमोबेश वही काम चिराग पासवान भी कर रहे हैं वह भी बिहार में भ्रम की स्थिति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

चिराग की बातों को तव्वजो नही देता जेडीयू

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी से जब चिराग पासवान से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम इस पर कुछ भी नहीं कहना जिन्हें जो कहना है वह कहें बिहार की जनता ने मन बना लिया है वह अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाएंगे नीतीश कुमार के काम पर जनता वोट करेगी बाकी कौन क्या कहता है ना उनसे हमारा कोई लेना-देना है ना हमें कोई फर्क पड़ता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget