एक्सप्लोरर

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में किन नेताओं के बयानों की खूब होती रही चर्चा, जानें यहां...

राजनीतिक दलों के सभी प्रमुख नेता अंतिम क्षण तक प्रचार में व्यस्त रहें. नेता कभी मंच पर भाषण देकर तो कभी रोड शो कर वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते रहें. इस दौरान नेता कुछ ऐसा भी बोल गये, जिसकी चर्चा खूब हो रही है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है. कल 15 जिलों के 78 सीटों पर वोटिंग होनी है. राजनीतिक दलों के सभी प्रमुख नेता अंतिम क्षण तक प्रचार में व्यस्त रहें. नेता कभी मंच पर भाषण देकर तो कभी रोड शो कर वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते रहें. इस दौरान नेता कुछ ऐसा भी बोल गये, जिसकी चर्चा खूब हो रही है. आज एक-एक कर जानेंगे कि किन नेताओं के बयान चुनाव प्रचार के दौरान खूब चर्चा में रहें.

नित्यानंद राय ने बयान से मचा था बवाल

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय का वह बयान खूब चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने कश्मीरी आतंकवाद की बात की थी. वैशाली में एक चुनावी सभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार नहीं आई, तो कश्मीरी आतंकी बिहार में पनाह ले लेंगे. उनके इस बयान के बाद उनकी खूब किरकिरी भी हुई थी.

तेजस्वी यादव ने सवर्णों के संबंध में कही थी यह बात

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने भी चुनावी सभा में एक समुदाय विशेष पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जब उनके पिता लालू यादव की सरकार थी, तब गरीब सीना तान कर बाबू साहब के सामने चलता था. तेजस्वी यादव के इस बयान को विपक्ष भुनाने में लग गया. हालांकि तेजस्वी यादव ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सफाई दी और कहा कि उनके लिए बाबू साहब का मतलब अफसरों व सरकारी कर्मचारियों से था.

नीतीश कुमार ने बीच सभा में किया था यह एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान वो कुछ ऐसा बोल गए जिसकी कल्पना लोगों ने नहीं की थी. सीएम नीतीश ने मंच से कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव है, अंत भला तो सब भला. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास जोड़ पकड़ने लगे. विपक्षी सीएम के इस बयान पर कह रहे हैं कि वे पहले ही हार मान चुके हैं. हालांकि जदयू नेता मुख्यमंत्री के बयान पर कह रहे हैं कि, वे अंतिम चुनाव प्रचार के बारे में कह रहे थे. राजनीति करने वाला व्यक्ति सन्यास नहीं लेता है.

चिराग पासवान ने कही थी ये बात

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान वैसे तो लगतार नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं, लेकिन उन्होंने बक्सर में एक चुनावी सभा संबोधित करते हुए सीएम नीतीश को जेल भेजने की बात कही थी. उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार आने के बाद वह नीतीश सरकार में हुए सभी घोटालों की जांच कराएंगे और अगर मुख्यमंत्री भी उसमें दोषी पाए गए तो उन्हें जेल जाना होगा.

गौरतलब है कि अंतिम चरण का चुनाव कल 7 नवंबर को होना है. आने वाले 10 नवंबर को यह भी तय हो जाएगा कि जनता किस दल व किस नेता को पसंद करती है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः नीतीश के आखिरी चुनाव वाले बयान पर बोले वशिष्ठ नारायण- राजनीति-समाज सेवा करने वाला कभी ‘रिटायर’ नहीं होता लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टली, अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्राई स्टेट' बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! शराब स्मगलिंग करने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप बरामद
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget