एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: आज किसका होगा मंगल किसका अमंगल,कौन किस पर भारी

17वीं बिहार विधान सभा के गठन के लिए 3 चरणों में 243 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे यानि अब से बस थोड़ी देर में ही शुरू हो जाएगी और नौ बजे से शुरूआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

पटना: आज आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम में किसके लिए मंगल शुभ होगा और किसका होगा अमंगल इसका फैसला अब से कुछ ही देर में हो जाएगा. बिहार को बतौर मुख्यमंत्री 15 साल से अपनी सेवा दे रहे नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनेगी या फिर बिहार की जनता तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व को सत्ता सौंपेगी. इस रहस्य से कुछ हीं देर में पर्दा उठ जाएगा. 17वीं बिहार विधान सभा के गठन के लिए 3 चरणों में 243 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे यानि अब से बस थोड़ी देर में ही शुरू हो जाएगी और नौ बजे से शुरूआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. सबसे पहले वैलेट वोटों की गिनती की जाएगी इसके बाद ही ईवीएम से निकले वोटों की गिनती होगी. मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीच ईवीएम खुलेगी और एक-एक वोट की गिनती शुरू होगी. वोटों की गिनती के लिए मतगणना कर्मीयों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है साथ ही कोरोना के नॉर्मस का पालन करते हुए मतगणना केंद्रों पर को वोटों की गिनती के पहले और इसके दौरान भी बीच-बीच में सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की गई है मतगणना केंद्र पर सभी उम्मीदवारों को प्रतिनिधियों की मौजूदगी को लेकर विशेष पास जारी किए गए हैं और उन्हे इस पास के जरीए हीं मतगणना केन्द्रों में एंट्री मिल रही है.

आज होगी 55 मतगणना केंद्रों वोटों की गिनती

चुनाव आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण से एहतियात बरतने के पूरे इंतजाम के साथ मतगणना केंद्र को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों के सभी 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 55 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है. इसके लिए तमाम मतगणना केंद्रों पर 414 हॉल में अलग-अलग वोटों की गिनती की व्यवस्था की गई है. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्येक हॉल में 7 का टेबल पर वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी चरण की सीटों की गिनती के बाद वोटों की जानकारी बोर्ड पर लिखकर दी जाएगी साथ ही माइक से भी वोटों की गिनती की उद्घघोषणा की जाएगी.

अंतिम परिणाम आने में होगी देरी

जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या चौदह सौ से घटाकर एक हजार कर दी गई है इससे मतदान केंद्रों की संख्या जो पहले 72 हजार 725 के करीब हुआ करती थी वह करीब 46.48% बढ़कर एक करोड़ 6 हजार 515 हो गई है जिसके चलते बूथों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई थी और इस कारण निर्वाचन क्षेत्रों के अंतिम परिणाम आने में देरी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget