एक्सप्लोरर

Bihar Election: RJD समर्थकों ने रोकी BJP उम्मीदवार की प्रचार गाड़ी, जमकर किया हंगामा

वैशाली डीएम उदिता सिंह ने कहा कि कुछ खास पार्टिओं को निशाना बना कर हमला किया जा रहा है. हमारे पास कोई ऑफिशियल कम्प्लेन नहीं पहुंची है. अगर आएगी तो कार्रवाई की जायेगी.

हाजीपुर: बिहार में दो दिन बाद विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होता है, ऐसे में सूबे के सियासी पारा चढ़ गया है. पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. इसी क्रम में रविवार को हाजीपुर में बीजेपी उम्मीदवार की प्रचार गाड़ी को आरजेडी समर्थकों ने रोक दिया. पार्टी का झंडा बैनर लिए आरजेडी समर्थक अपने इलाके में बीजेपी को प्रचार करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे.

मिली जानकारी अनुसार हाजीपुर के सेंदुआरी में आरजेडी समर्थकों ने बीजेपी की प्रचार गाड़ी रोक को दिया और प्रचार करने से मना करने लगे, जिसके बाद झड़प की स्थिति बन गई. इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव करती दिखी. काफी देर तक हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया.

चुनावी झड़प की ये इकलौती तस्वीर नहीं है. पिछले कुछ दिनों में जिले से लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां खुद के चुनावी प्रचार से इतर पार्टी समर्थक विरोधियों पर हमलावर दिख रहे हैं और विरोधी नेताओं को प्रचार करने से रोकते दिख रहे हैं. नित्यानंद राय की चुनावी सभा में जहां आरजेडी समर्थकों ने हंगामा किया, वहीं महनार में जेडीयू विधायक को आरजेडी समर्थकों ने लगभग घेर कर खदेड़ दिया था.

इस नई चुनावी परम्परा को बीजेपी ने आरजेडी की देन बताई है. स्थानीय बीजेपी विधायक ने आरजेडी कार्यकर्ताओ के हिंसक रवैये को जंगलराज से जोड़ दिया है. इधर, स्थानीय आरजेडी उम्मीदवार देव कुमार चौरसिया ने कहा कि चुनावी मैदान में ऐसा रवैया ठीक नहीं. लेकिन पल्ला झड़ते हुए यह भी कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए यह विरोधियों की साजिश भी हो सकती है.

इधर, इस संबंध में वैशाली डीएम उदिता सिंह ने कहा कि कुछ खास पार्टिओं को निशाना बना कर हमला किया जा रहा है. हमारे पास कोई ऑफिशियल कम्प्लेन नहीं पहुंची है. अगर आएगी तो कार्रवाई की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget