एक्सप्लोरर

Bihar Election Results: नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA फिर बिहार में सरकार बनाएगाः JDU

बिहार चुनाव की मतगणना के बीच चुनावी रुझानों में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है. ऐसे में JDU के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बिहार में सरकार बनाएगी.

पटनाः बिहार चुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ NDA को बढ़त मिलने के रुझानों के बीच JDU ने मंगलवार को विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएगा. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के अनुसार 243 सीटों में से NDA 122 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है.

मतगणना के रुझानों में बीजेपी 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी JDU 46 सीट पर और VIP पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर भाकपा-माले 13 सीटों पर, भाकपा 3 और माकपा 2 सीट पर आगे चल रही है.

JDU के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं लम्बे समय से कहता रहा हूं कि राजग राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा. विपक्ष ने मतदाताओं को लुभाने के लिये गुमराह करने का अभियान चलाया.’’

जब उनसे पूछा गया कि सरकार का नेतृत्व बीजेपी या जदयू में से कौन करेगा, इस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कई मौकों पर पूरी तरह से स्पष्ट किया है कि कौन सरकार बनाएगा. बिहार प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने हालांकि मीडिया से प्रतिक्रिया के लिए शाम 5 बजे तक इंतजार करने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में पटाखा फोड़ने पर मिल सकती है इतनी सजा, पर्यावरण मंत्री ने दी ये जानकारी

एनजीटी के आदेश से तमिलनाडु के पटाखा उद्योग को बड़ा झटका, लाखों लोगों के रोजगार पर पड़ सकता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget