एक्सप्लोरर

Bihar Election Result: बीजेपी को 2018 के बाद पहली बार किसी विधानसभा चुनाव में मिल रहीं हैं ज्यादा सीटें

बिहार चुनावों के रुझानों में बीजेपी को पिछले चुनाव की अपेक्षा करीब 20 सीटों का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है.

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में मंगलवार को बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर है. मंगलवार शाम 8 बजे तक बीजेपी 19 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 55 सीटों पर आगे चल रही है. अगर रुझान सही साबित होत हैं, तो 2015 के विधानसभा चुनावों की अपेक्षा बीजेपी को 21 सीटों का फायदा होता दिखाई दे रहा है. पिछले चुनावों में बीजेपी को 53 सीटें मिली थीं. आंकड़ों की मानें तो साल 2018 के बाद पहली बार पार्टी किसी विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें हासिल करती दिखाई दे रही है. इस साल हुए दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इन आंकड़ों का 2019 के लोकसभा चुनावों पर कोई खास असर नहीं पड़ा था.

विधानसभा चुनाव के लिहाज से पिछले दो साल बीजेपी के लिए रहे हैं मुश्किल

अगर पिछले दो सालों में बीजेपी के विधानसभा चुनावों की बात करें, तो इन सालों में पार्टी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. नवंबर 2018 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विस चुनावों में पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. हालांकि इस साल ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से अपने समर्थक विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं तेलंगाना के चुनावों में भी बीजेपी का कोई खास असर नहीं रहा.

वहीं साल 2019 में बीजेपी ने लोकसभा में भले ही भारी बहुमत हासिल किया हो, लेकिन इन्हीं चुनावों के साथ हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी कुछ खास नहीं कर सकी थी. इस साल बीजेपी को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र के चुनावों में हुआ, जहां शिवसेना से सीएम पद को लेकर हुए तनातनी में पार्टी के हाथ से राज्य की सत्ता निकल गई. वहीं हरियाणा में भी बीजेपी को पहले की अपेक्षा कम सीटें मिली थीं. हरियाणा में अन्य दलों के साथ गठबंधन करके बीजेपी ने जैसे-तैसे अपनी सरकार बनाई थी. झारखंड के चुनावों में भी बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ी.

विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन से बिगड़ा राज्यसभा का गणित

पिछले कुछ सालों में विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खराब प्रदर्शन का नुकसान पार्टी को राज्यसभा में भी हुआ. बीजेपी लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतने के बाद भी राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई. 2014 से केंद्र में बहुमत की सरकार चलाने के बाद भी बीजेपी के पास 243 सीटों वाली राज्यसभा में अब भी सिर्फ 92 सीटें हैं. एनडीए की संख्या जरूर 104 तक पहुंच गई है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा अब भी दूर है. जरूरत पड़ने पर उसे एआईडीएमके के 9, बीजेडी के 9, तेलंगाना राष्ट्र समिति के 7 और वायएसआर कांग्रेस के 6 सदस्यों का सहारा लेना पड़ता है. वैसे बिहार के विधानसभा चुनावों के नतीजों का राज्यसभा के समीकरण में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होने वाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget