एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे ने थामा JDU का दामन, कहा- पापा के बचे हुए कामों को करूंगा पूरा

आरजेडी के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे ने जेडीयू का दामन थाम लिया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू में रहकर मैं पापा के बचे हुए कामों को पूरा करूंगा.

पटना: आरजेडी के दिवंगत नेता रघुवंश बाबू के बेटे ने जेडीयू का दामन थाम लिया है. गुरुवार को जेडीयू पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण की मौजूदगी में सत्य प्रकाश को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई. सदस्यता ग्रहण के बाद सत्य प्रकाश ने मीडिया से बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा.

पिता जी के इशारे पर राजनीति में आया

उन्होंने कहा कि मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति की रही है, लेकिन एक परिवार से एक ही व्यक्ति राजनीति में होना चाहिए यही समाजवाद है. पिताजी श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शों को मानते थे. पिताजी ने मरते समय जो पत्र लिखा, उसमें उन्होंने इशारा किया कि मैं राजनीति में आऊं. सत्य प्रकाश ने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि उनके जो बचे हुए कार्य हैं, वो मैं जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होकर अपने तन-मन-धन से पूर्ण करूंगा.

राजद में टिकट की खरीदी हो रही

उन्होंने कहा कि राजद और लालू यादव जी के परिवार के लोगों ने उनकी बातों को नहीं सुना, इससे उनको पीड़ा हुई, जिसके कारण उन्होंने अस्पताल से इस्तीफा दिया क्योंकि पार्टी के सिद्धांतों को दांव पर लगा कर टिकट की खरीदी हो रही है और अपराधियों को जगह दी जा रही है.

राजद की इस हरकत से पहुंची थी ठेंस

सत्य प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में उनकी पार्टी राजद के मेनिफेस्टो में गरीब सवर्ण को 15 प्रतिशत आरक्षण की बात थी, लेकिन बिना उनसे किसी विचार विमर्श के उसको बदल दिया गया. बाद में लालू जी से बात करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी गलती बताई और कहा कि गरीब सवर्ण आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन राजद के कुछ नेताओं ने और उनके परिवार वालों ने बार बार इसका विरोध किया. इस बात से वे आहत थे और उनको लगने लगा था कि पार्टी अब मेरी अनदेखी करने लगी है.

अपने पिता की विरासत को बढ़ाएंगे आगे

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने कहा कि रघुवंश बाबू के साथ कई बार रहने का मौका मिला. समाजवाद उनके शब्दों में ही नहीं उनके जीवन में भी देखने को मिलता था. उनके बेटे उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए असहाय, गरीब, पीड़ितों को सहायता देने का काम करेंगे और हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे. पार्टी में लगातार आने वालों की संख्या और बढ़ेगी जिसकी सूचना जल्द दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget