एक्सप्लोरर

Bihar Election: पूर्व CM उमा भारती ने कहा- तेजस्वी संभाल सकते हैं बिहार, लेकिन थोड़े बड़े होने के बाद

मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी बिहार संभाल सकते हैं, लेकिन अभी उन्हें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. चुनाव में एनडीए ने 125 सीट लाकर जीत हासिल की है, जबकि जीत के करीब पहुंचे महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नेताओं का बयान आने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि तेजस्वी बिहार संभाल सकते हैं, लेकिन अभी उन्हें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए.

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती का कहना है कि तेजस्वी एक बहुत अच्छा लड़का हैं, लेकिन बिहार 'अपने दांतों की खाल' से बच गया क्योंकि तेजस्वी अभी राज्य नहीं चला पाते. उमा भारती ने कहा, लालू जंगल राज में बिहार को पीछे धकेलने में जुट गए थे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन थोड़े बड़े होने के बाद.

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सीएम नीतीश से अपील की थी वो केंद्रीय राजनीति में आ जाएं. पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''बीजेपी/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं वह पेड़ सूख जाता है लेकिन वे खुद पनपती जाती हैं. नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है, आंदोलनों मे जेल गए है. बीजेपी/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए. इस 'अमरबेल' रूपी बीजेपी/संघ को बिहार में मत पनपाओ.''

दिग्विजय ने बिहार के मुख्यमंत्री से यह अपील भी की, ''नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं. सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए, संघ द्वारा अंग्रेजों की पनपाई “फूट डालो और राज करो” की नीति ना पनपने दें. विचार ज़रूर करें.'''

उन्होंने कहा, ''यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी. आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं, वहीं आ जाइए. आपको याद दिलाना चाहूंग, जनता पार्टी संघ की दोहरी सदस्यता के आधार पर ही टूटी थी. बीजेपी/संघ को छोड़िए. देश को बर्बादी से बचाइए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget