एक्सप्लोरर

Bihar Election: बिहार महागठबंधन ने लिया ' संकल्प बदलाव का ', जानें- किस पार्टी को मिली कितनी सीट?

तेजस्वी ने कहा कि हम ठेंठ बिहारी हैं जो वादा करते हैं वो पूरा भी करते हैं और मेरा डीएनए भी बहुत शुद्ध है. मौजूदा सरकार की स्थिति जल जमने के बाद जैसे कीचड़ और काई जमती है वैसी ही है.

पटना: बिहार महागठबंधन में सीटों का एलान हो गया है. लंबे समय तक चले खींचतान के बाद आखिरकार महागठबंधन में सीटों की स्थिति साफ हो गयी है. शनिवार को पटना के होटल मौर्य आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीपीएम को 4 सीट, CPI को 6 सीट, CPI-ML को 19 सीट, कांग्रेस को 70 विधानसभा और एक लोकसभा सीट. ऐसे में RJD के पास 144 सीट बचती है जिसमें वीआईपी और जेएमएम को हिस्सा मिलेगा. इसका भी दो तीन दिन में फैसला हो जाएगा.

जनता ने मौका दिया तो हम उनका सम्मान करेंगे

इस दौरान तेजस्वी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि मेरे नेतृत्व पर उन्होंने जो विश्वास दिखाया है, मैं उसपर खरा उतरूंगा. उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से आईसीयू में है. नीतीश कुमार अब तक बिहार का विकास नहीं कर पाए. ऐसे में बिहार की जनता अगर मौका देती है, तो हम उनका सम्मान करेंगे और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंग.

तेजस्वी ने उठाया डीएनए का मुद्दा

तेजस्वी ने कहा कि हम ठेंठ बिहारी हैं, जो वादा करते हैं वो पूरा भी करते हैं और मेरा डीएनए भी बहुत शुद्ध है. मौजूदा सरकार की स्थिति जल जमने के बाद जैसे कीचड़ और काई जमती है , वैसी ही है. बिहार को शुद्ध जल का ऑप्शन चाहिए, वही देने का हमलोग काम करेंगे. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. नीतीश कुमार ने तो कुर्सी की प्यार में बिहार को अनस्टेबल कर दिया.

तेजस्वी करेंगे बिहार का नेतृत्व

इधर, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमीटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय ने कहा, " मतभेद के बावजूद हमने एक मजबूत गठबंधन का निर्माण किया." इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने जनमत का अपमान किया है, इसके लिए बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. आज भले ही हमारे बीच मतभेद हो, लेकिन लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाली सभी पार्टियां एक साथ हैं. अब हम नाकाम नीतीश को विदा करेंगे और इस चुनाव से देश में एक संदेश जाएगा. वहीं हम चाहेंगे कि तेजस्वी यादव बिहार का नेतृत्व करें.

हाथरस घटना की सभी ने की निंदा

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, मनोज झा, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमीटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय, सदानंद सिंह, मुकेश साहनी, वाम दल के प्रमुख नेता की मौजूदगी में शनिवार को होटल मौर्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे की घोषणा की. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाथरस घटना की निंदा करते हुए, पीड़िता के लिए एक मिनट का मौन रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget