एक्सप्लोरर

लंबे समय बाद सीएम नीतीश ने JDU दफ्तर में कार्यकर्ताओं संग की मैराथन बैठक, बारिश में भीगते रहे टिकटार्थी

कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश से मिलने की इच्छा जता रहे थे, लेकिन कोरोना के चलते मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यम से ही मिल पाये थे.

पटना: अपने संगठन को मजबूती देने के इरादे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय बाद प्रदेश जदयू कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फिडबैक लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश को अपने-अपने क्षेत्र की चुनावी स्थिति से अवगत कराया.

बता दें कि कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश से मिलने की इच्छा जता रहे थे, लेकिन कोरोना के चलते मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यम से ही मिल पाये थे. अब चूंकि चुनाव नजदीक है, जिसको देखते हुए सीएम ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं से फिडबैक लिया व साथ ही साथ चुनावी टिप्स भी दिये.

समस्तीपुर के मोदीनगर विधानसभा से आये मनोज कुमार सिंह ने भी अपना बायोडाटा मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया है. उनका कहना है कि वो विगत कई वर्षों से जदयू के सिपाही रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भी मुख्यमंत्री की ओर से मिलने के लिए बुलाया जाएगा.

पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े एक अन्य कार्यकर्ता राम कुमार ने कहा कि वो 1989 से ही मुख्यमंत्री जी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने भी मुख्यमंत्री तक अपना बायोडाटा पहुंचा दिया है. मुजफ्फरपुर के सकड़ा विधानसभा से आईं महिला कार्यकर्ता सीएम नीतीश से मिलीं. इस दौरान सीएम ने उनसे कहा कि सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाना है.

उन्होंने सीएम से कहा कि वैसे प्रत्याशी को टिकट दें जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करे. हम लोग गांव में रहकर भी शहर सी जिंदगी जीते हैं. एक अन्य कार्यकर्ता सुधा चौधरी जो जदयू महादलित प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष भी हैं, उन्होंने भी सीएम नीतीश से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हमने सीट पर लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है. अब निर्णय सीएम को करना है. नीतीश ने कहा कि लोगों से कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, वे लोग इधर-उधर न भटके. बता दें कि सीएम नीतीश बुधवार को भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget