एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों को तलाशेगी आरजेडी, एक्शन में आए तेजस्वी यादव

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आज हार की समीक्षा करेगी.आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अगुआई में होगी ये समीक्षा बैठक.

पटना : बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आज हार की समीक्षा करेगी.आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अगुआई में होगी ये समीक्षा बैठक.इस बैठक में अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के निर्देशों के अनुसार तेजसेवी ने सभी विधायक प्रत्याशी जिला अध्यक्ष और जिला के प्रधान महासचिव को हार के कारण और संगठन मजबूत करने वाले सुझाव को लिखित देने का निर्देश दिया है.

दिन के 11 बजे से आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी वरीय नेता मौजूद रहेंगे. इस दौरान इस बैठक में विधानसभा चुनाव में जीतने और हारने वाले सभी उम्मीदवारों के अलावा सभी जिला के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है ताकि हार और जीत पर सही रूप से मंथन किया जा सके.

बताते चलें कि यह बैठक लालू-राबड़ी आवास के जगह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है, जहां पार्टी के वरीय नेता हार-जीत की समीक्षा के बाद आगे की रूपरेखा भी तैयार करेंगे. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में पार्टी देश में चल रहे किसान आंदोलन समेत बिहार के अन्य मुद्दों को लेकर भी अपना आगे का रुख साफ करेगी.

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होने जा रही राजद की यह पहली बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी. इसमें चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा तो होंगे ही किसान आंदोलन को लेकर कृषि कानून पर भी चर्चा होगी तथा अन्य मसलों पर भी सभी से राय ली जाएगी बैठक के लिए सबको लिखित रूप से अपनी राय लाने के लिए भी कहा गया है.

इस बैठक में तेजस्वी यादव पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि वह हाल में ही अपने पिता और चारा घोटाले से जुड़े मामले में रांची जेल में बंद लालू प्रसाद यादव से मिलकर आए हैं, ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के दौरान तेजस्वी यादव अपने पिता द्वारा दिए गए मैसेज को भी कार्यकर्ताओं और नेताओं तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

इस समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी को अपने ही नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने का भी आशंका है इसको लेकर विभिन्न नेताओं से लिखित रूप में भी सवाल मांगे गए हैं.आज की यह बैठक तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आयोजित हो रही है. राजद हर सीट का बारीकी से समीक्षा करेगी. इस दौरान तेजस्वी यादव सभा को संबोधित करेंगें, वहीं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे ,साथ ही प्रधान महासचिव आलोक मेहता इस बैठक का संचालन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget