एक्सप्लोरर

Bihar Election 2020: कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन में सीटों की संख्या पर बात तय, दो दिनों में आधिकारिक एलान !

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन के घटकों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बातचीत तय हो गई है. अगले दो दिनों में इसका ऐलान हो सकता है. एबीपी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट में सीटोें की संख्या के लिए सहमति बन गई है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या पर बात तय हो गई है. उच्च सूत्रों ने बताया है कि दो दिनों में इसका ऐलान भी हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी कांग्रेस को 70 सीटें देने पर राजी हो गई है. वामदल 30 और आरजेडी 143 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी भी आधिकारिक एलान को लेकर तस्वीर साफ नहीं है.
आरजेडी अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उम्मीदवारों को भी टिकट देगी. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दखल के बाद दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बात नतीजे तक पहुंची. हालांकि गठबंधन के सवाल पर दोनों दलों के नेताओं के लहजे में से गर्मजोशी गायब है. इसीलिए आधिकारिक ऐलान से पहले सस्पेंस बरकरार है.
आपको बता दें कि कांग्रेस 75 से 80 के बीच सीटें मांग रही थी जबकि आरजेडी उसे 60 से 65 सीटें देना चाहती थी. इसको लेकर दोनों दलों के बीच बात बिगड़ गई थी. सीटों की सम्मानजनक संख्या के मुद्दे पर कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए तो आरजेडी ने उसे जिद छोड़ने की नसीहत दे डाली थी. लेकिन दोनों पार्टी के बड़े नेता सम्पर्क में बने रहे.
अंदरखाने बात बनने के बावजूद कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को पटना में एबीपी न्यूज से कहा कि अभी कुछ कहना मुश्किल है. बिहार संभावनाओं से भरा प्रदेश है. हालांकि आरजेडी पर उन्होंने कहा कि हम गठबंधन में सबसे सम्पर्क में हैं. देरी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई नहीं बल्कि संयोग जिम्मेदार है. समय आने पर स्थिति साफ होगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर लालू यादव जेल से बाहर होते तो यह नौबत नहीं आती!  गोहिल ने यह भी कहा कि कांग्रेस मध्य मार्ग पर है लेकिन अगर मजबूर किया गया तो कोई भी फैसला हो सकता है.
Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget