एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव 2020: क्या है जातीय समीकरण? जानें- किस जाति में कौन सी पार्टी की सबसे ज्यादा पहुंच

बिहार में मुस्लिम और यादव की आबादी करीब 30 फीसदी है. ऐसा माना जाता है कि इनकी सहानुभूति लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल से है. आरजेडी की सबसे बड़ी ताकत मुस्लिम और यादव समीकरण है.

पटना: हर विधानसभा या लोकसभा के लिए जातीय समीकरण बेहद अहम होता है. हर पार्टी जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही उम्मीदवारों को टिकट देती है. लेकिन जब  बिहार की बात होती है तो यहां सबसे बड़ा चुनावी फैक्टर जाति को ही करार दिया जाता है, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर वोट देने का पैटर्न अपनी अपनी करीबी जातियों के आधार पर तय होता है.

इस जातीय झुकाव से कोई भी पार्टी अछूती नहीं है, बीजेपी और कांग्रेस भी नहीं, लेकिन स्थानीय पार्टियां खुले तौर पर एक जाति की राजनीति को हवा देती हैं. लालू प्रसाद की RJD हो या नीतीश कुमार की JDU या राम विलास पासवान की पार्टी LJP, सभी पार्टियों की पहुंची राज्य में जाति के आधार पर बनी हुई है. राजनीतिक विश्लेषकों में इस कड़ी में आरजेडी को अव्वल माना जाता है.

बिहार का जातीय समीकरण देखें तो करीब 20 फीसदी अगड़ी जातियां हैं, जिसमें राजपूत सबसे ज्यादा हैं. ब्रह्मण और भूमिहार की अच्छी खासी तादाद है. मुसलमान और दलित समुदाय की आबादी करीब 15-15 फीसदी है. ओबीसी में सबसे ज्यादा यादवों की संख्या है और करीब 14 फीसदी हैं.

बिहारी दलों का जाति वोट बैंक बिहार में मुस्लिम और यादव की आबादी करीब 30 फीसदी है. ऐसा माना जाता है कि इनकी सहानुभूति लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल से है. नीतीश की पार्टी जेडीयू को कुर्मी जाति का समर्थन हासिल है. नीतीश की पार्टी मुसलमान और अगड़ी जातियों में भी अपनी पहुंच रखती है.  साथ ही साथ ही अंत्यंत पिछड़ा वर्ग पर भी नीतीश की नजर रहती है. राम विलास पासवान की बिहार में दलित नेता के तौर पर पहचान है. हम (एस) के नेता जीतन राम मांझी भी इस वर्ग के वोट बैंक को हासिल करने में लगे हैं. इसके अलावा सवर्ण मतदाता बीजेपी का बोट बैंक माना जाता है.

2015 का बिहार विधानसभा चुनाव 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जीत हासिल की थी. नीतीश कुमार की जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी, आरएलएसपी और एलजेपी के गठबंधन पर जीत हासिल की थी. महागठबंधन को 43 फीसदी वोट मिले. आरजेडी को 18.4 फीसदी, जेडीयू को 16.8 फीसदी और कांग्रेस को 6.7 फीसदी वोट मिले.

एनडीए को 33 फीसदी वोट मिले थे. एनडीएम में लोजपा, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल थे. लेकिन दो साल बाद ही नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हो गए और उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी.

अब महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस के अलावा आरएलपी और वीआईपी पार्टी शामिल हैं, जबकि बीजेपी ने नीतीश की अगुवाई में चुनाव लड़ने का एलान किया है. एलजेपी अभी तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन नीतीश की अगुवाई में चुनाव लड़ने को लेकर उसकी स्थिति अब तक साफ नहीं है.

ये भी पढ़ें- किसानों की आवाज बुलंद करने सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव, खुद ट्रैक्टर चलाकर कर जता रहे विरोध बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बताया 'अज्ञानी, नाकाम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget