एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दी बड़ी जानकारी

Bihar Teacher Transfer Posting: शिक्षा मंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि करीब-करीब तैयारी हो गई है. एक सप्ताह या 10 दिनों के अंदर हम लोग अप्रूवल कर देंगे.

Bihar Teacher Transfer Posting News: बिहार में सक्षमता परीक्षा (Sakshamta Pariksha) पास करने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अच्छी खबर दी है. बुधवार (28 अगस्त) को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग की जो पॉलिसी है इस पर हम लोगों ने काफी उदारता से इस बात का निर्णय लिया है कि जो महिलाएं हैं या जो पति-पत्नी हैं या फिर कुछ विशेष परिस्थिति है तो वे लोग पोर्टल पर अपना पिटीशन अपलोड कर दें. अगर पोर्टल पर किसी तरह की कोई दिक्कत होती है तो फिजिकल पिटीशन भी विभाग में दे दें. 

'सितंबर के अंत तक पूराज हो जाएगा कार्य'

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि करीब-करीब तैयारी हो गई है. एक सप्ताह या 10 दिनों के अंदर हम लोग अप्रूवल कर देंगे. प्रोसेस करने में जो वक्त लगे लेकिन उम्मीद है कि सितंबर माह के अंत तक हम लोग इस कार्य को पूरा कर लेंगे. बता दें कि भौगोलिक दृष्टि से सरकारी विद्यालयों को पांच कोटि में रखा गया है. इसमें नदियों के पार वाले विद्यालय, पहाड़ी इलाकों के विद्यालय, अर्द्ध शहरी इलाकों के विद्यालय, शहरी इलाकों के विद्यालय और ग्रामीण इलाकों के विद्यालय शामिल हैं. शिक्षकों के पदस्थापन में इसका ध्यान रखा जाएगा.

ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर क्या बोले मंत्री?

वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किया है कि जितने भी शिक्षक हैं वह अपना ऑनलाइन अटेंडेंस लगाएंगे. इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं परेशानी आ रही है तो ऐसा नहीं है कि हम लोग कटौती करेंगे. जो पोर्टल है उसमें कभी-कभी कई कारणों से परेशानी आती है, लेकिन धीरे-धीरे यह बात सभी को समझना होगा कि टेक्नोलॉजी का हम लोग जितना इस्तेमाल कर सकते हैं करें ताकि पारदर्शिता आ सके. स्कूलों में पढ़ाई हो सके. 20% पोर्टल का काम अभी बाकी है. अगर हम लोग टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करते हैं तो इसका फायदा सभी को होगा.

कुछ दिनों पहले पटना में एक बीपीएससी का शिक्षक डूब गया था. इस पर कई शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए. इस पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हम लोगों ने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जहां भी बाढ़ की स्थिति है वहां वह स्कूल बंद करने का निर्णय ले सकते हैं. पटना जिले में जिलाधिकारी ने कई स्कूलों को बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ें- केके पाठक से भी सख्त निकले एस सिद्धार्थ! एक अक्टूबर से अब इस शर्त पर शिक्षकों को मिलेगा वेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget