एक्सप्लोरर

Bihar Education Department: बैकफुट पर आए केके पाठक, स्कूल के समय को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

KK Pathak Controversy: स्कूल के समय को लेकर विवाद अब थम गया है. इस मामले को लेकर विधानसभा में खूब हंगामा हुआ था. समय को लेकर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी किया है.

पटना: बिहार के चर्चित और सुर्खियों में रहने वाले शिक्षा विभाग (Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) एक बार फिर सरकार के सामने बैकफुट पर आ गए हैं. काफी हंगामा और जद्दोजहद के बाद अब शिक्षा विभाग ने केके पाठक के निर्देशों को बुधवार को खारिज कर दिया. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विधानसभा में दिए गए बयान पर अमली जामा पहनाते हुए विभाग ने अब स्कूल का समय मुख्यमंत्री के दिए गए बयान के अनुसार किया गया है. सुबह 10:00 बजे से 4:00 तक स्कूल चलेंगे और छात्र स्कूल में 10:00 बजे ही पहुंचेंगे. इसके लिए शिक्षकों को 9:45 बजे तक स्कूल में आना होगा और 4:15 पर उनकी छुट्टी कर दी जाएगी.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद ने पत्र के जरिये अधिसूचना जारी करते हुए यह सूचित किया है कि अब बिहार के सभी सरकारी विद्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक के लिए खुलेंगे, जिसमें शिक्षकों का स्कूल में आगमन 9:45 से 4:15 तक रहेगा. इसमें 10:00 से 10:30 बजे तक चेतना सत्र होगा. इस दौरान स्कूल में प्रार्थना और व्यायाम होंगे जबकि शाम में आठवीं घंटी तक पढ़ाई चार बजे तक होगी. 4 बजे से 4:15 बजे तक शिक्षक लोग पाठ  टीका लेखन एवं अन्य कार्य निष्पादन करेंगे.

विधानसभा सत्र में हुआ था जमकर हंगामा 

बताते दें कि स्कूल की टाइमिंग को लेकर विधानसभा सत्र में जमकर हंगामा हुआ था. लगभग पांच दिनों तक सत्र में केके पाठक ही चर्चा में रहे थे. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कह दिया था कि स्कूल 10:00 बजे से 4:00 बजे तक ही चलेंगे, लेकिन 15 मिनट पहले मास्टर साहब को आना पड़ेगा. शाम 4:15 के बाद स्कूल में शिक्षकों की छुट्टी होगी, लेकिन केके पाठक अपनी जिद्द पर अड़े रहे थे और स्कूल की घंटी के लिए 10:00 बजे से 4:00 बजे तक समय कर दिए, लेकिन स्कूल खोलने और बंद होने की टाइमिंग 9:00 से 5:00 तक ही रखे थे. दूसरे दिन भी से मुख्यमंत्री को कहना पड़ा था कि स्कूल 10:00 बजे से 4:00 बजे ही रहेंगे, जो लोग इसका नहीं पालन करेंगे उन पर एक्शन होगा.

हालांकि, मुख्यमंत्री को बयान दिए हुए लगभग एक सप्ताह के करीब होने जा रहा है अब जाकर उनके बयानों पर अमल किया गया है और केके पाठक अब बैकफुट पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मायावती की पार्टी ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल, सभी 40 सीटों पर लड़ने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget