एक्सप्लोरर

Bihar Diarrhea: नवादा में डायरिया के प्रकोप से कई लोग बीमार, हरकत में आया स्वास्थ्य महकमा

Diarrhea Outbreak: नवादा में डायरिया का प्रकोप से बीमार लोगों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है. मेडिकल टीम ने प्रभावित टोले में जाकर हालात का जायजा लिया है.

People Sick Due To Diarrhea In Nawada: नवादा जिले के गोविंदपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. गोविंदपुर पंचायत के वार्ड छह के नाई टोला में दर्जन भर लोग डायरिया से पीड़ित हो गए, जिसमें गंभीर रूप से बीमार दो लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. शेष लोगों का इलाज उनके घरों में ही किया जा रहा है. टोले के 39 वर्षीय प्रवेश शर्मा एवं 16 वर्षीय रागिनी कुमारी का सीएचसी में इलाज चल रहा है. टोले में डायरिया फैले होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और टीम ने इलाके में जाकर प्रभावित टोले का जायजा लिया.

नाई टोला में पहुंची डॉक्टरों की टीम 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिकांत कुमार ने बताया कि गोविंदपुर मुखिया अनुज सिंह ने उन्हें सूचना दी थी कि वार्ड नंबर 6 नाई टोला में कई लोग डायरिया से ग्रसित हो चुके हैं. सूचना मिलते ही एक टीम प्रभावित टोले में भेजी गई. टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. कुमारी अन्नपूर्णा, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार, परिचारी विनोद कुमार सहित अन्य को मौके पर भेजा गया. टोले में 12 लोग डायरिया से ग्रसित पाए गए, जिसमें प्रवेश शर्मा एवं रागिनी कुमारी की स्थिति खराब रहने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर समुचित इलाज किया जा रहा है.

वहीं दिलीप शर्मा, कौशल कुमार, संतोष सिंह, गोविंद शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि का उनके घर पर ही इलाज किया गया. उन्हें पर्याप्त दवाइयां देकर सावधानी बरतने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि टोले में दवा का छिड़काव कराया गया है. लोगों को साफ-सफाई व खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है. मुखिया अनुज सिंह ने भी अपने स्तर पर टोले में दवा का छिड़काव कराया. 

दूषित भोजन-पानी के सेवन से होती है बीमारी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निशिकांत कुमार ने बताया कि डायरिया आमतौर पर गंदगी, दूषित भोजन या पानी के सेवन से होता है. यह समस्या किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकती है, लेकिन बच्चों और बुजुर्गों में यह अधिक सामान्य होती है. डायरिया को दस्त के नाम से भी जाना जाता है. यह पाचन संबंधी समस्या है. बारिश के मौसम में सुपाच्य भोजन का सेवन करना चाहिए. डायरिया होने पर अस्पताल में आकर अपना इलाज करवाएं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Flood: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget