एक्सप्लोरर

'पिता से एक ही गलती हुई...', मीसा भारती के बयान पर मचा बवाल, जवाब में सम्राट चौधरी ने रगड़ दिया

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव बिहार में भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं. लालू यादव को अपने परिवार के लोगों को राजनीति में लाने की आदत है. दूसरों को लाने की औकात नहीं है.

Samrat Choudhary Attacks Misa Bharti: आरजेडी सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के एक बयान से बिहार में सियासी बवाल शुरू हो गया है. मीसा भारती ने रविवार (03 नवंबर) को पत्रकारों से कहा कि हमारे पिता लालू यादव से एक ही गलती हुई है, वह ये है कि उन्होंने कम उम्र में ही सम्राट चौधरी को विधायक और मंत्री बना दिया. इस बयान पर अब बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है.

सम्राट चौधरी ने जवाब में कहा, "कहां गलतफहमी में हैं? 1995 से लालू प्रसाद जी के अत्याचार से राजनीति में आया हूं. लालू जी के खिलाफ राजनीति में आया हूं. उनके खिलाफ भी जीत कर आया हूं. लालू प्रसाद जी के खिलाफ ही मेरा परिवार संघर्ष करके आया. लालू जी को मैं वो दिन को याद दिलाना चाहता हूं. लालू जी के साथ जब मेरा परिवार था तब उनको सत्ता में बचाने का काम किया गया." 

'राजनीति में दूसरों को लाने की औकात नहीं'

आगे पत्रकारों से सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू जी कहां हैं? लालू जी तो बिहार में भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं. हजारों लाठियां खाई इस शरीर पर, लालू प्रसाद के गुंडों ने लाठियां चलाई. मेरे घर तोड़ दिए. हमारे परिवार के 22 लोग निर्दोष होकर भी जेल में थे. हम लोगों ने ह्यूमन राइट्स में जाकर केस जीता. इसलिए लालू जी को अपने परिवार के लोगों को राजनीति में लाने की आदत है. दूसरों को लाने की औकात नहीं है."

सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि आप रोज देख रहे होंगे हेडलाइन में कि बिहार पुलिस की एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है. अपराधी को संरक्षण देने वाले लोग अपराध की बात किस मुंह से कर रहे हैं? लालू यादव का परिवार कभी भी यह बात नहीं कहता है कि हमने 15 सालों में क्या किया, यह बार-बार कहते हैं कि नीतीश कुमार ने 18 साल में क्या किया, इसलिए जो लोग कभी बिहार के लिए काम ही नहीं किए हों उस पर क्या बात करनी है?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'हमारे पिता से जिंदगी में एक ही गलती हुई...', लालू यादव की इस भूल का मीसा भारती को है पछतावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget