एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना काल फर्जी साइन कराने वाले प्रभारी उपाधीक्षक पर गिरी गाज, सीएस ने मांगा जवाब

फर्जी साइन के साथ रिपोर्ट सौंपने के मामले में संज्ञान लेते हुए सुपौल के सिविल सर्जन डॉ. ज्ञानशंकर ने अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बिरेन्द्र दरबे से स्पष्टीकरण की मांग की है. सीएस ने प्रभारी उपाधीक्षक से पूछा है कि पत्र पर किसने साइन किया है.

सुपौल: बिहार स्वास्थ्य विभाग अपने लापरवाह रवैये की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है. कभी मरीजों के इलाज में लापरवाही तो कभी विभागीय दायित्वों की पूर्ति में गड़बड़ी, स्वास्थ्यकर्मी और पदाधिकारी सुधरने को तैयार नहीं हैं. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल का है, जहां प्रभारी उपाधीक्षक के बदले अन्य कर्मी प्रभारी उपाधीक्षक का हस्ताक्षर कर सिविल सर्जन को रिपोर्ट सौंपते हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 जून, 2021 को सिविल सर्जन ने प्रभारी उपाधीक्षक से इस संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की.

क्या है पूरा मामला?

कोरोना काल में रोज सूबे के सभी अस्पतालों को कोविड-19 से संबंधित रिपोर्ट विभाग को सौंपना पड़ता है. इसी क्रम में 31 मई, 2021 को पत्रांक 416 के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज द्वारा एक रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपी गई, जिसमें सिविल सर्जन सुपौल को बताया गया कि जदिया वार्ड नम्बर-5 निवासी 31 वर्षीय सुरेश कुमार झा का नीजि अस्पताल में 25 मई को कोरोना जांच किया गया. रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इलाज के दौरान 27 मई उनकी मौत हो गई. 

कहां किया गया फर्जी हस्ताक्षर?

बता दें कि 31 मई, 2021 को जो रिपोर्ट पत्रांक-416 के माध्यम से सिविल सर्जन सुपौल को सौंपी गई, उस रिपोर्ट पर नियमानुसार प्रभारी उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज का हस्ताक्षर होना चाहिए था. लेकिन प्रभारी उपाधीक्षक का हस्ताक्षर न होकर उस रिपोर्ट पर एक अन्य अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर कर रिपोर्ट सौंप दी गई.

सीएस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

इस मामले में संज्ञान लेते हुए डॉ. ज्ञानशंकर सिविल सर्जन सुपौल ने अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बिरेन्द्र दरबे से स्पष्टीकरण की मांग की है. सीएस ने प्रभारी उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण में पूछा है कि उनके कार्यलय की ओर से जारी उक्त पत्र पर किसके द्वारा हस्ताक्षर किया गया है. इस मामले में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बिरेन्द्र दरबे से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

यह भी पढ़ें -

बिहार: डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25 पद, इंटरव्यू के लिए पहुंचे 1500 अभ्यर्थी, कुव्यवस्था देखकर किया हंगामा

JDU ने हिना शहाब और ओसामा को पार्टी में आने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस टुन्ना पांडेय को 'अपनाने' को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget