एक्सप्लोरर

Bihar Crime: डिप्टी सीएम के गृह जिले मुंगेर में 24 घंटे के अंदर दो हत्या, BJP नेता के बाद बोलेरो मालिक को मारी गोली

Munger Murder: बेगूसराय के रहने वाले एक बोलेरो मालिक की मुंगेर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे पहले एक बीजेपी नेता की भी हत्या की गई थी. दो-दो हत्या की खबर सुनकर जिलेवासी काफी डरे हुए हैं.

मुंगेर में सोमवार (02 सितंबर) को एक बेलोरो मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो भाड़े पर अपनी गाड़ी लेकर लड़की की विदाई के लिए मुंगेर आया था. अपराधी हत्या के बाद सड़क किनारे शव को रखकर बोलेरो सहित मोबाइल लेकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड  के आधार पर मृतक की पहचान की और उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. फिर शव को पोस्टमाटम के लिए भेज दिया. 

बेगूसराय का रहने वाला था युवक

दरअसल मुंगेर जिले में कल रविवार की देर रात बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव गोस्वामी टोला बरारी निवासी गणेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र शिव कुमार को अपराधियों ने दाएं तरफ सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है की मृतक शिव कुमार बोलोरो मालिक था और भाड़े पर गाड़ी चलाता था. परिजनों ने बताया कि शिव कुमार ने दो साल पहले शादी के पैसे और ईएमआई पर एक बोलेरो खरीदा था. खुद अपनी गाड़ी की बुकिंग कर भाड़े पर चलाता था. कल रविवार की शाम 4 बजे अपनी पत्नी चांदनी को फोन कर कहा कि वो लड़की की विदाई कराने के लिए भाड़े पर मुंगेर जा रहा है, जिसके बाद पत्नी ने शाम 7 बजकर 53 मिनट पर जब शिव को फोन किया तो वो बोला कि लफड़ा हो गया है, अभी फोन रखो.

उसके बाद रात 10 बजे मटिहानी थाना की पुलिस ने शिव के परिवार को सुचना दी की किसी ने मुंगेर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है, जिसके बाद परिजन आनन-फांनन में मुंगेर पहुंचे. परिजनों ने कहा कि जब  हमलोगों ने पता किया तो पता चला कि शिव के बोलोरो वाहन में  बेगूसराय में पहले एक युवक बैठा, जिसके बाद आगे जाकर तीन अन्य युवक बैठे. परिजनों ने कहा कि भाड़ा बुक करने वाले लोगों ने शिव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और आपराधी बोलोरो और उसकी मोबाइल को लेकर फरार हो गए.

एसपी ने मामले में क्या कहा?

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि रामनगर थाना को सूचना मिली की मुंगेर-बरियारपुर मुख्य पथ के बीच बोचाही उदयपुर गांव के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस त्वरित घटनास्थल पर पहुंची, जंहा मृतक के आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई. वो बेगूसराय जिला का रहने वाला है. परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'जातीय जनगणना से कौन इनकार करेगा, ये लालू यादव की...', RSS के बयान पर तेजस्वी यादव का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget