एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, मूर्ति विसर्जन के दौरान अपराधियों ने किया टारगेट

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से दो पिस्टल, दो दर्जन कारतूस के साथ कई सामग्री बरामद किए हैं.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी मनोज प्रसाद सिंह के बेटे प्रशिक्षित कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है. मृतक बीए का छात्र था और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा स्थित कमांडो भर्ती ट्रेनिंग सेंटर में तैयारी करता था.

विसर्जन के लिए जा रहा था युवक

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कमांडो भर्ती ट्रेनिंग सेंटर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे छात्रों की टोली जैसे ही नरहन बांध के समीप पहुंची कि एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाश प्रशिक्षित को गोली मार भागने लगे.

Bihar Corona Guidelines: बिहार में घटते कोरोना मामलों के बीच राज्य सरकार ने दी राहत, जानिए क्या मिली छूट

इस दौरान वहां मौजूद छात्रों ने ग्रामीणों की मदद से दो अपराधी को धर दबोचा. वहीं, एक बदमाश बाइक छोड़कर भागने में कामयाब रहा. घटना के बाद युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बेगूसराय स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने कई हथियार किए बरामद

इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने बदमाशों के बाइक में आग लगा दी, जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. ऐसे में घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से दो पिस्टल, दो दर्जन कारतूस के साथ कई सामग्री बरामद किए हैं.

बदमाशों की पहचान बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी नित्यानंद सिंह के पुत्र रत्नेश कुमार उर्फ गोलू (23 वर्ष) व नावकोठी पहसारा निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र भोला कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें -

मिलिए बिहार के इस 'डिजिटल भिखारी' राजू से… PM मोदी का है 'भक्त', लालू यादव भी कभी थे इसके फैन

Bihar News: पटना में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, जानिए और कहां दी गयी है ढील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget