एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में छत से टपकते पानी के विवाद में छात्र की हत्या, बहन के साथ कोचिंग पढ़ने आया था

Motihari News: घटना छतौनी चौक के नजदीक आर्य समाज चौक के पास घटी है. छात्र की बहन ने पुलिस के सारी बातें बताई. एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के रिहायशी इलाका छतौनी में रविवार को जमकर चाकूबाजी हुई. इस दौरान एक छात्र की मौत हो गई. छतौनी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर चाकूबाजी की घटना घटी है. मृतक की बहन के मुताबिक छत से टपकते पानी के विवाद को लेकर कोचिंग क्लास के बाहर घटना को अंजाम दिया गया है. वारदात छतौनी चौक के नजदीक आर्य समाज चौक के पास की है. चाकूबाजी में घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया.

छत से टपकते पानी के विवाद पर हत्या

मृतक की बहन अदिति शर्मा ने बताया कि आर्यसमाज चौक के पास आयुष शर्मा अपनी बहन अदिति शर्मा के साथ कोचिंग में पढ़ाई करने आया था. कोचिंग में पहले पहुंचे छात्र के बैच की पढ़ाई चल रही थी. इस दौरान सभी छात्र कोचिंग के बाहर खड़े थे. तभी आरोपी के छत से पानी टपक रहा था तो कोचिंग के बाहर खड़े अन्य छात्र आपस में मजाक करने लगे कि छत के गिरते पानी में नहा लो. महज इसी बात पर आरोपी अपने घर से निकला और आयुष के साथ मारपीट करने लगा. फिर आरोपी संग पिता और मां भी आकर आदित्य को मारने लगे. आयुष खुद को बचाने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच आरोपी मौका पाकर घर से चाकू निकाल लाया और आयुष के सीना पर प्रहार कर दिया.

मौत के बाद हंगामा

चाकू लगने के बाद आयुष घटना स्थल पर बेहोश होकर गिर गया. उसके बाद आनन फानन में आयुष को मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के द्वारा घायल छात्र को मृत घोषित करते ही नर्सिंग होम में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची छतौनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक छात्र आयुष कुमार शर्मा छतौनी थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला का रहने वाला है.

माता पिता का इकलौता पुत्र था आयुष

आयुष कुमार शर्मा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसके पिता उमेश शर्मा मजदूरी कर परिवार चलाते हैं. साथ ही बच्चों को पढ़ाने की हौसला रख स्कूल के साथ कोचिंग में पढ़ाई कराते थे. पिता उमेश शर्मा ने बताया कि मेरा पुत्र मुझे खाना देने आया था. वहां से उसने मोबाइल पर किसी से बात की. फिर वह कोचिंग जाने की बात बता पढ़ाई करने कोचिंग चला गया. छतौनी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की जानकारी एकत्रित कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- CM Chikitsa Sahayata Yojana: बिहार सरकार इन रोगों के इलाज में करती है लाखों की सहायता, ऐसे ले सकते लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड में मिलीं नोटों की गड्डियां
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget