एक्सप्लोरर

Crime News: 1, 2, 3, 4... बिहार में लाशें गिनते-गिनते थक गई पुलिस! RJD ने कहा- 'एक प्रकार का नरसंहार'

Bihar News: पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले में अलग-अलग इलाकों से पांच लाश मिली है. इस पर आरजेडी ने सरकार पर हमला किया है.

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए गुरुवार (21 नवंबर) का दिन हैरान करने वाला रहा. यहां एक के बाद एक पांच लाश मिली जिसको देख पुलिस भी चौंक गई. मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों से ये शव बरामद किए गए हैं. बढ़ते अपराध को लेकर आरजेडी ने भी सरकार पर हमला बोला. आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा है कि एक प्रकार का ये नरसंहार है. 

पांच मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान असम के गुवाहाटी के व्यवसायी कृष्ण कमल महानता के रूप में की गई है. उनका शव मुशहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा में बूढ़ी गंडक नदी में पाया गया. व्यवसाय में भारी घाटे और पैसे की कमी के कारण वे तनाव में थे. उनके बेटे ने बताया कि इस तनाव की वजह से उनका व्यवहार भी बदला नजर आ रहा था. वह मुजफ्फरपुर में रहने की इच्छा भी जाहिर करते थे.

पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया शव

मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. हालांकि, पुलिस ने किसी साजिश की आशंका को दूर करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है."

इसके अलावा गुरुवार की सुबह सड़क किनारे खून के धब्बों के साथ एक युवक का शव मिला. घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघरा ​​मोहल्ले की है. इस मामले में एसडीपीओ टाउन-2 विनीता के नेतृत्व में पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क दुर्घटना बताया. वहीं स्थानीय लोगों को हत्या का संदेह है. शव को अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा.

बूढ़ी गंडक के किनारे से मिली लाश... पहचान नहीं

तीसरी घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी गांव की है. पुलिस को बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों को हत्या की आशंका है. चौथी घटना साहिबगंज थाना क्षेत्र के तिरहुत तटबंध पर घटी जहां एक युवक का शव मिला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया है.

पांचवीं घटना सकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघोन मिश्रौलिया गांव में हुई, जहां एक अधेड़ व्यक्ति को ट्रक से फेंक दिया गया. सड़क किनारे उसका शव मिला. पुलिस को संदेह है कि वह व्यक्ति कोई व्यवसायी हो सकता है. एसआई अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जिले के एसपी देहात विद्यासागर ने कहा, "सभी शवों को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हम सभी घटनाओं की गहन जांच कर रहे हैं, मामले की जांच कई पहलुओं से की जाएगी."

आरजेडी विधायक ने कहा- '48 घंटे में मिलीं एक दर्जन लाशें'

वहीं इस पूरे मामले में मुजफ्फरपुर के कांटी से आरजेडी के विधायक इसराइल मंसूरी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 48 घंटा के अंदर असम राज्य के व्यापारी सहित एक दर्जन से अधिक लाशें मिली हैं. यह कानून-व्यवस्था की पोल खोल रहा है. मुजफ्फरपुर जिला अपराध का गढ़ बन चुका है. लाशों के आंकड़ों से लगता है कि एक प्रकार का नरसंहार है. बीजेपी-जेडीयू सहित एनडीए के नेता बताएं ये कौन सा राज है?

(इनपुट आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें- Bihar News: दिल्ली-मुंबई छोड़िए... अमेरिका हो जाएगा बिहार? नितिन गडकरी ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget