एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बेतिया में मजदूर की बदमाशों ने चाकू से गोदकर की हत्या, मठ के पास बगीचे से मिली लाश

अलाउद्दीन बुधवार की शाम सात बजे घर से निकला था और रात तक घर वापस नहीं आया. गुरुवार की सुबह सूचना मिली की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई है. पुलिस जांच कर रही है.

बेतियाः पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बुधवार की देर रात एक मजदूर की बदमाशों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. गुरुवार की सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृत व्यक्ति की पहचान कालीबाग ओपी क्षेत्र के दरबान टोली निवासी शेख अलाउद्दीन उर्फ पप्पू मियां के रूप में की गई है. उसका शव संतघाट मठ के पास स्थित एक बगीचे से बरामद किया गया है.

यह घटना बैरिया थाना क्षेत्र की है. शव को देखने से लग रहा था कि हत्या करने वालों ने करीब छह से सात बार चाकू मारा है. शव मिलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची बैरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शव के पास से मोबाइल और अन्य सामान बरामद

इधर, परिजनों ने बताया कि अलाउद्दीन बुधवार की शाम सात बजे घर से निकला था और रात तक घर वापस नहीं आया. गुरुवार की सुबह सूचना मिली की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई है और शव को बगीचे में फेंक दिया गया है. मृतक शेख अलाउद्दीन उर्फ पप्पू मियां के भाई ने बताया कि अपराधियों ने सात बार चाकू से वार कर उसके भाई की हत्या की है. शव के पास ही उसका मोबाइल और अन्य सामान मिला है. अलाउद्दीन का कपड़ा भी हटाया गया है.

हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शेख अलाउद्दीन उर्फ पप्पू मियां कालीबाग से वह संतघाट कैसे पहुंचा इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: पटना की मॉडल ने बताया कैसे अपराधियों ने मारी थी गोली, abp से किए कई खुलासे, पढ़ें क्या कहा

Bihar Politics: बिहार आने से पहले लालू प्रसाद यादव के चेहरे पर दिखी खुशी, तेजप्रताप यादव ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget