एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में रामनवमी मेला देखने के दौरान युवक के चेहरा पर फेंका तेजाब, आंख सहित पूरा फेस झुलसा

Samastipur News: मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र का है. जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा के खैरा गांव निवासी अजबलाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर आयोजित मेला देखने गए युवक पर तेजाब से हमला (Acid Attack) कर घायल कर दिया गया है. इस घटना में उसका चेहरा बुरी तरह जल गया है और उसकी आंखें भी जल गई है. युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है. युवक के आखों की रोशनी भी जाने का डर है. घटना रोसड़ा थाना के बटहा गांव का है. घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है. जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा के खैरा गांव निवासी अजबलाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है.

डॉक्टरों ने किया पटना रेफर

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रामनवमी का जुलुस देखने के दौरान संजीत को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी पिटाई कर दी. इसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक को रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद उसके परिजनों ने उसे बेगूसराय ले गए लेकिन उसकी चिंताजनक हालत देख डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया.

रामनवमी के मौके पर संजीत गया था ननिहाल 

बताया जा रहा है कि यह घटना बीते देर रात करीब 12 बजे के बाद हुई है. संजीत रामनवमी को लेकर बटहा गांव स्थित अपने ननिहाल आया था. रात में वह अपने दोस्तों के साथ गांव में रामनवमी के मौके पर आयोजित मेला देखने निकला था. परिजनों ने बताया कि उसी दौरान कुछ लोगों ने संजीत को पकड़ लिया और उसके बाद अपने घर ले जाकर उसकी बेरहमी पिटाई कर दी. इसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. हालांकि घटना के पीछे की वजह नहीं पता चल सका है.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले को लेकर रोसड़ा थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण युवक ने अभी बयान नहीं दिया है. परिजनों ने भी अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम में भारी बवाल, रामनवमी के बाद दो समुदायों में भिड़ंत, धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget