एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हम ये सब नहीं होने देंगे', बिहार की इस पार्टी ने भूमि सर्वेक्षण को तत्काल रोकने का किया अनुरोध

Dipankar Bhattacharya: भाकपा माले लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार ने बिहार में गरीबों को उनकी जमीनों से बेदखल करने के लिए भूमि सर्वेक्षण शुरू किया है. जो बिल्कुल गलत है.

Dipankar Bhattacharya News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिहार में जारी भूमि सर्वेक्षण को गरीबों को उनकी जमीनों से बेदखल करने का प्रयास करार देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसे तत्काल रोकने का अनुरोध किया. बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल पार्टी ने घोषणा की कि वह कई मोर्चों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की कथित नाकामियों के खिलाफ 16 से 25 अक्टूबर के बीच पूरे राज्य में 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' अभियान चलाएगी.

भूमि सर्वेक्षण पर दीपांकर भट्टाचार्य ने क्या कहा?

बिहार में पार्टी के दो लोकसभा सदस्य हैं. भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह एक तथ्य है कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में गरीबों को उनकी जमीनों से बेदखल करने के लिए भूमि सर्वेक्षण शुरू किया है। राज्य सरकार पीढ़ियों से अपनी जमीनों पर रहती आ रहे गरीब लोगों को निशाना बना रही है."

उन्होंने कहा कि हम राज्य सरकार से तत्काल इसे रोकने का आग्रह करते हैं और अगली बार जब भी सरकार इसे शुरू करने की योजना बनाती है, तब उसे गरीबों को पहले यह गारंटी देनी होगी कि यह कवायद पूरी होने के बाद उन्हें जमीनें दी जाएंगी. भट्टाचार्य ने कहा कि इसी तरह स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाना भी गरीबों से पैसे ऐंठने का सरकार का एक और प्रयास है. यह पूरी तरह से अनुचित है. बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है. हम ये सब नहीं होने देंगे.

राज्यव्यापी अभियान की होगी शुरुआत

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए भाकपा (माले) लिबरेशन ने बिहार में राजग सरकार की कई मोर्चों पर विफलता के खिलाफ 16 से 25 अक्टूबर तक राज्यव्यापी अभियान 'बदलो बिहार न्याय यात्रा' शुरू करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अंत में पार्टी नीतीश कुमार सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए 27 अक्टूबर को पटना में 'न्याय सम्मेलन' आयोजित करेगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मतदान में फर्जीवाड़ा करने वाले हों जाएं सावधान! 2025 के चुनाव से पहले नवादा में निर्वाचन विभाग का एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget