एक्सप्लोरर

बिहार: कृषि कानून के विरोध में CPI-ML के कार्यकर्ताओं ने आरा में किया चक्का जाम, पार्टी नेता ने कही ये बात

तरारी विधानसभा के माले विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आरा-पटना मुख्य मार्ग को बस स्टैंड के समीप सुबह से ही जाम कर दिया गया. इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आरा: देश भर में कृषि कानून के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. कृषि कानून के विरोध में किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है. इधर, बिहार में शनिवार को किसानों के समर्थन में उतरे भाकपा माले ने राज्यव्यापी चक्का जाम किया. चक्का का बिहार के अन्य जिलों समेत आरा में भी असर देखने को मिला. जहां, तरारी विधानसभा के माले विधायक सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आरा-पटना मुख्य मार्ग को बस स्टैंड के समीप सुबह से ही जाम कर दिया गया.

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इधर, जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून 2020 और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान के सरकारी खरीद की गारंटी देने और प्रस्तावित बिजली बिल 2020 को वापस लेने की मांग को लेकर भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी चक्का जाम किया था.

इस दौरान भाकपा माले के तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहले से ही इस देश की तमाम सावर्जनिक कल-करखाने, रेलवे, हवाई जहाज, खदान एवं बैंक को अडानी और अंबानी के हवाले कर दिया है. सिर्फ एक खेती ही बची थी किसानों पर हाथ में जो अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है. उन्होंने उसे भी कॉर्पोरेट घरानों के हाथ में सौंपने के लिए तीन कृषि कानून बनाया है, जिसमें सरकार अब समर्थन मूल्य नहीं देगी, ना ही सरकारी रेट पर अनाज की खरीदारी होगी. किसानों से कॉरपोरेट घराने भी खेती कराएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget