एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus: बिहार में फिर आया कोरोना.... रोहतास में 4 साल के बच्चे की मौत, मचा हड़कंप

Coronavirus News: कोविड जांच कराने के बाद बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान मौत हुई है.

रोहतास: बिहार में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस से बिहार के रोहतास में एक चार साल के बच्चे की बीते मंगलवार (27 फरवरी) को मौत भी हो गई. इस मौत से हड़कंप मच गया. बच्चा करगहर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था. कोरोना वायरस से मौत की बात सामने आई है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. गांव में रहने वाले और उसके परिजनों की जांच की गई. सैंपल लिया गया.

इलाज के दौरान हुई बच्चे की मौत

नीरज शर्मा का चार वर्षीय पुत्र आरुष कुमार इसी महीने (23 फरवरी) अपने परिवार के साथ नई दिल्ली से ट्रेन से आया था. सासाराम आने के बाद आरुष की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. यहां उसकी स्थिति को देखते हुए जब कोरोना जांच कराई गई तो वह बच्चा संक्रमित पाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गांव में भेजी गई मेडिकल टीम

इस संबंध में रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि कोविड जांच कराने के बाद बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. हालांकि बच्चे की मौत कैसे हुई है? इसकी जांच की जा रही है. गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है. उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि बच्चा कोविड पॉजिटिव था, लेकिन उसकी मौत क्या कोविड से हुई है? इसकी जांच की जाएगी. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

सिविल सर्जन केएन तिवारी ने कहा है कि गांव में मेडिकल टीम भेजकर परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीणों की कोरोना जांच कराई जा रही है. बता दें बच्चा अपने माता-पिता और एक बहन के साथ अपने पैतृक गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली से आया था. इस घटना के बाद गांव के लोग भी सकते में हैं.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी से पहले बिहार में मोहन भागवत, आज से 4 दिन पटना में रहेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget