एक्सप्लोरर

Bihar Corona: आज से बच्चों पर शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, तीन फेज में पूरी की जाएगी प्रक्रिया

वैक्सीन ट्रायल को तीन फेज में सम्पन्न किया जाएगा. बिहार में फर्स्ट फेज में 80 बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल होगा. जबकि थर्ड फेज में 550 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है. ट्रायल में आनेवाले सभी बच्चों की आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी जांच की जाएगी.

पटना: कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार अभी से मुस्तैद नजर आ रही है. तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा देखते हुए सरकार ने इससे बचाव के उपाय तलाशने शुरू कर दिए हैं. इसी क्रम में आज से बच्चों पर कोरोना वैक्सीन की ट्रायल की शुरुआत की गई है. पटना एम्स में 2 से 18 साल तक के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा. 

बच्चों को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

बता दें कि पहले की ही तरह ट्रायल को तीन फेज में सम्पन्न किया जाएगा. बिहार में फर्स्ट फेज में 80 बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल होगा. जबकि थर्ड फेज में 550 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है. ट्रायल में आनेवाले सभी बच्चों की आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी जांच की जाएगी. मिली जानकारी अनुसार वैसे बच्चों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा, जो कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं और उनमें एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है. वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने वाले बच्चों को 700 रुपये प्रोत्साहन राशि और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. 

गौरतलब है कि बिहार में फिलहाल कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 2,568 नए मामले सामने आए है. यह लॉकडाउन लगाए जाने के बाद अब तक का सबसे कम मामला है.

बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 28,447

एक महीना पहले यानी 27 अप्रैल को बिहार में 12,604 नए संक्रमण के मामले सामने आए थे. लॉकडाउन की वजह से एक महीने में नए मरीजों में दस हजार केस का अंतर दिख रहा है. गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में बिहार में 5,015 लोग कोरोना वायरस से जंग जीत चुके हैं. अब एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 28,447 है. बिहार में एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें -

शर्मनाक: जिस महिला का बेटी ने अकेले किया था अंतिम संस्कार, उसके भोज में शामिल हुए सैकड़ों लोग

प्रेमिका की शादी किसी और से होता देख भड़का प्रेमी, मंडप पर ही होने वाले दूल्हे पर किया एसिड अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget