एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार में 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मौत, एक्टिव केस पांच हजार के भी पार, हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड

बिहार में गुरुवार को कई मंत्रियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम और कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं.

पटनाः बिहार में बीते 24 घंटे में फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है. बुधवार से गुरुवार तक जांच के बाद 2,379 नए पॉजिटिव केस मिले हैं. वहीं, 289 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. कुल एक्टिव केसों की बात करें तो आंकड़ा 5,785 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो बिहार में अभी 5,650 लोग होम आइसोलेशन में हैं. गुरुवार को आई रिपोर्ट के आंकड़ों ने ना सिर्फ इस महीने बल्कि बीते कई महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है.

नहीं आए ओमिक्रोन के एक भी केस

बिहार में अब तक सिर्फ एक ओमिक्रोन वैरिएंट का ही मामला सामने आया है. बीते 24 घंटे में जीनोम सिक्वेंसिंग के 482 सैंपल की जांच की गई है लेकिन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई. यह राहत देने वाली बात है. वहीं दूसरी ओर बिहार में लगातार बढ़ते संक्रमण की वजह से बिहार सरकार की चिंता बढ़ गई है. लगातार लोगों को जागरूक होने, मास्क पहनने आदि की अपील की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Guidelines: भक्तों के लिए बंद रहेगा पटना का महावीर मंदिर, प्रकाश पर्व भी पड़ा फीका, जानिए राज्य के 5 बड़े मंदिरों का हाल 

गुरुवार को आई रिपोर्ट को एक नजर में देखें

  • स्वस्थ हुए मरीज-289
  • एक्टिव मरीज-5,785
  • रिकवरी रेट-97.56
  • 24 घंटे में मिले मरीज-2,379
  • डेथ प्रतिशत- 1.66
  • 24 घंटे में मौत- 02

बता दें कि आज गुरुवार को ही कई मंत्रियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम संक्रमित हुए हैं. इनके अलावा आज कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. लगातार अब मंत्री और विधायकों के संक्रमित होने का मामला सामने आने लगा है. इसके पहले जीतन राम मांझी, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललन सिंह, रेणु देवी समेत कई अन्य भी पॉजिटिव हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बदलने वाली है बिहार की राजनीतिक बिसात! नीतीश के समर्थन में RJD, कहा- आप फैसला लीजिए, हम साथ हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget