एक्सप्लोरर

Bihar Lockdown: दिखने लगा लॉकडाउन का असर, कोरोना संक्रमण दर में 13% से ज्यादा की गिरावट

बिहार में पहले पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन इसे फिर बढ़ाकर 25 मई और फिर एक जून तक कर दिया गया है.

पटना: बिहार में कोरोना के संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में एक ओर जहां मरीजों की संख्या में कमी आई है वहीं जांच की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है. इस बीच रिकवरी रेट में भी वृद्धि दर्ज हुई है. कहा जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने के फैसले का परिणाम है कि कोरोना की रफ्तार में लगाम लगाई जा सकी व कोरोना चेन को तोड़ने में काफी हद तक सफलता मिली है.

बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में पांच मई को लॉकडाउन लगाया गया था. इस दिन राज्य में 95,248 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से 14,836 नए मामले सामने आए थे. इस दिन संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इधर, लॉकडाउन के दौरान बुधवार को यानी 26 मई को संक्रमण की दर 1.97 प्रतिशत दर्ज की गई. इस तरह देखा जाए तो राज्य में लॉकडाउन के बाद बुधवार तक कोरोना संक्रमण दर में 13.60 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को अगर सच मानें तो राज्य में संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 10 मई को राज्यभर में 1,00,112 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से 10,174 पॉजिटिव पाए गए थे. इस दिन संक्रमण दर 10.16 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इसके बाद 15 मई को संक्रमण दर में और गिरावट दर्ज की और यह 6.65 प्रतिशत तक पहुंच गया. इसके बाद 20 मई को राज्य में 1,40,070 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 5,871 लोगों को संक्रमित पाया गया. इस दिन संक्रमण दर 4.19 फीसदी दर्ज की गई.

इसी तरह 24 मई को संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत और इसके एक दिन बाद यानी 25 मई को संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत तक पहुंच गई. राज्य में 26 मई को 1,31,916 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 2603 नए मरीज मिले. इस दिन संक्रमण की दर गिरकर 1.97 प्रतिशत तक पहुंच गई. राज्य में बुधवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 30,992 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी कहते हैं कि कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन मरीजों के मिलने का आंकड़ा जहां 15 हजार को पार कर गया था अब वह गिर गया है. उन्होंने कहा कि संक्रमण दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बिहार में पहले पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था, लेकिन इसे फिर बढ़ाकर 25 मई और फिर एक जून तक कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

बिहारः इश्क ने फंसाया तो ग्रामीणों ने ‘बसाया’, फिर गांव से कर दिया तड़ीपार; जानें पूरा मामला

बिहारः गाजीपुर से बाइक से बक्सर आ रहे देवर-भाभी को क्रेन ने मारा धक्का, महिला की घटनास्थल पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget