एक्सप्लोरर

Assembly Election Result 2023 : '...रुझान हम लोगों के अनुरूप नहीं', अखिलेश सिंह ने मोदी सरकार पर बोल दी बड़ी बात

Patna News: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि, जो रुझान है वह निश्चित रूप से हम लोगों के अनुरूप नहीं है. इसका विश्लेषण हम लोग करेंगे. 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को हटाएंगे.

पटना: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम (Assembly Election Result 2023) आना शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में बढ़त बनाती दिख रही है. ऐसे में विपक्षी पार्टियों में घमासान मचा हुआ है. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि कल तक के एक्जिट पोल कुछ और ही बता रहे थे. वहीं इन रुझानों को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश (Akhilesh Singh) सिंह का कहना है कि, जो रुझान है वह निश्चित रूप से हम लोगों के अनुरूप नहीं है. इसका विश्लेषण हम लोग करेंगे. 2024 के चुनाव में मोदी सरकार के कुशासन से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे. 

रविवार (3 दिसंबर) को हो रही पांच राज्यों की मतगणना के रुझान भारतीय जनता पार्टी के फेवर में जाते दिख रहे हैं. ऐसे में मीडिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से इसे लेकर सवाल किया. उन्होंने कहा कि, परिणाम अभी आया नहीं है. उससे पहले ये बता देना कि कितने राज्यों में सरकार बनेगी ये अभी सही समय नहीं है. मगर जो रुझान है वह निश्चित रूप से हम लोगों के अनुरूप नहीं है. इसका विश्लेषण हम लोग करेंगे. विश्लेषण के बाद ही हम लोग किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे. हम लोग ये उम्मीद कर रहे थे कि तीनों ही राज्यों में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

'BJP की ताकत रीजनल पार्टी से बहुत ज्यादा'

उन्होंने कहा कि, राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ कोई नहीं बोलता था. सरकार की तारीफ होती थी. मगर जिस तरह का रुझान है. निश्चित रूप से उस पर विश्लेषण करने की जरूरत है. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ताकत किसी भी रीजनल पार्टी से बहुत ज्यादा है. पूरा परिणाम आ जाए इसके बाद हम लोग देखेंगे. इसमें मंथन की जरूरत हो, परिवर्तन की जरूरत हो या आगे कुछ ठीक करने की जरूरत हो वह किया जाएगा. यह राजनीतिक पार्टियां करती ही हैं. 

'2024 में भाजपा के कुशासन से दिलाएंगे मुक्ति' 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन कभी छुट्टी पर नहीं था. यह गठबंधन पूरे सामर्थ्य से, पूरी ताकत से मोदी सरकार को हटाने का काम कर रही है. जो 28 दलों का गठबंधन बना है वह पूरी ताकत से 2024 में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से मुक्ति दिलाने का काम करेगा. बता दें कि आज देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आने वाले हैं. मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़त बनाकर चल रही है. ऐसे में विपक्षी पार्टियां इस रुझान को देखकर सोच में पड़ गई हैं.

ये भी पढ़ें : Assembly Election Result 2023: चुनाव के रुझान पर आई तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'हमलोग उम्मीद करते है कि कांग्रेस...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget