एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: पहले चरण के चुनाव के बाद CM नीतीश ने जनता को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

Lok Sabha Elections 2024: पत्र में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान की बात की है. नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतना हम सबका लक्ष्य है.

Nitish Kumar: बिहार में पहले चरण के तहत चार सीटों पर लोकसभा का चुनाव हो चुका है. अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले मंगलवार (23 अप्रैल) को जनता के लिए एक पत्र लिखा है. इसके जरिए उन्होंने लोगों को ना सिर्फ सरकार की उपलब्धि बताई है बल्कि आगे के लिए भी काफी कुछ वादे किए हैं.

नीतीश कुमार ने पत्र के जरिए कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां और रोजगार देते रहेंगे. पहले सुविधाओं के अभाव में लड़कियां पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाती थीं, आगे नहीं बढ़ पाती थीं, लेकिन हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं की मदद से बेटियां पढ़ने लगी हैं. आगे बढ़ने लगी हैं. पुलिस में भर्ती होकर बेटियां राज्य की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. अब बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं.

नीतीश कुमार बोले- महिलाओं के उत्थान के लिए हुआ काम

पत्र में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान की बात की है. उन्होंने कहा कि बिहार के हर जिले में हम मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं. अस्पतालों में निशुल्क इलाज के साथ दवाइयां भी मिल रही हैं. हमने आधी आबादी को उनका अधिकार दिया. बिहार में महिलाओं को 2006 से पंचायतों और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में 2016 से महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. महिलाओं के उत्थान के लिए हमने बिहार में जीविका समूह बनाए हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 10 लाख से अधिक जीविका समूहों से जुड़कर एक करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाएं अपने परिवार की आजीविका का सहारा बन रही हैं. बिहार के जीविका मॉडल की देश-दुनिया में तारीफ हुई है.

सात निश्चय-2 की सीएम ने की बात

सरकार की उपलब्धि को बताते हुए आगे नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए चार कृषि रोडमैप हमने लागू किए हैं. इससे फसलों की पैदावार बढ़ी है. किसानों की आय बढ़ी है. सात निश्चय-2 के तहत हम हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं. बिहार की उन्नति के साथ ही यहां के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और बिहारी अस्मिता को सहेजने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं. हमने बिहार से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है.

सीएम ने लिखा कि बिहार की उन्नति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे. बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है. पूरा बिहार हमारा परिवार है. पत्र के आखिर में नीतीश कुमार ने लिखा कि मैं केवल एक ही बात कहना चाह रहा हूं. आपके संसदीय क्षेत्र में मतदान होने वाला है. हम सबका लक्ष्य इस बार बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने का है. हमारा अनुरोध है कि आप अपना और अपने परिवारजनों का वोट एनडीए प्रत्याशी को दें. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: महाराजगंज से टिकट मिलने पर आकाश प्रसाद सिंह की पहली प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget