एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Yatra: 23 दिसंबर से शुरू होगी नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा', पहले फेज में किन जिलों में पहुंचेंगे CM?

Nitish Kumar Pragati Yatra: पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों में अपनी यात्रा करेंगे. पहले चरण की यात्रा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी.

CM Nitish kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं. सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर जो रोड मैप है, वह तैयार कर लिया गया है. हालांकि पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को "महिला संवाद यात्रा" कहा गया था और इस यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर से होनी थी, लेकिन अब सीएम की ये यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होगी और इसका नाम "प्रगति यात्रा" दिया गया है.

23-28 दिसंबर तक होगा पहला फेज

सीएम नीतीश की यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होने जा रही है. पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जिलों में अपनी यात्रा करेंगे. पहले चरण की यात्रा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी. 23 दिसंबर को प्रगति यात्रा शुरू करने के बाद सीएम नीतीश कुमार 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण में ही रहेंगे. 25 दिसंबर को को क्रिसमस है, ऐसे में उनकी यात्रा 25 तारीख को नहीं होगी.  

26 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर और सीतामढ़ी में अपनी यात्रा को करेंगे. वहीं मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 27 दिसंबर को पहुंचेगी. पहले चरण की आखिरी यात्रा 28 दिसंबर को वैशाली में होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस यात्रा को लेकर सियासी बाजार गरम था. मुख्यमंत्री की यात्रा को पहले 'महिला संवाद यात्रा' कहा जा रहा था और इस यात्रा को लेकर जो बड़ी टिप्पणी है, वह आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की थी.  

तेजस्वी यादव ने उठाए हैं यात्रा पर सवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सरकारी खजाने का दुरुपयोग की बात तेजस्वी यादव कह रहे थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे "फिजूलखर्ची" करार दिया था और कहा था कि इससे कोई फायदा जनता को होने वाला नहीं है, लेकिन अब सीएम नीतीश कुमार ने इसका नाम ही बदल दिया.अब यह यात्रा 'प्रगति यात्रा' के नाम से जानी जाएगी, जिसकी शुरुआत सीएम नीतीश 23 दिसंबर से करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः PHOTOS: बोधगया पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, देखिए बिहार में कैसे हुआ स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget