एक्सप्लोरर

Elections 2024: PM मोदी के नामांकन में शामिल होंगे CM नीतीश कुमार, पटना के बाद वाराणसी में दिखेंगे साथ-साथ

PM Modi Nomination: पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. इस कार्यक्रम में  बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. पढ़ें पूरी खबर.

Lok Sabha Eelections 2024: पटना में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के रोड शो में शामिल होने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) प्रधानमंत्री के नामांकन में भी मौजूद रहेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार (14 मई) को तीसरी बार वाराणसी से नामांकन करेंगे. सीएम नीतीश के अलावा एनडीए के कई बड़े नेता मंत्री और सासंद भी पीएम के नॉमिनेशन में शामिल होंगे. 

वाराणसी में 7वें चरण में होगा चुनाव

वाराणसी में लोकसभा चुनाव 7वें चरण यानी अंतिम फेज में 1 जून को होगा, जिसके लिए पीएम मोदी मंगलवार 14 मई को नॉमिनेशन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में यूपी सरकार के मंत्री और विधायक के अलावा एनडीए गठबंधन के सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे. ऐसे में बिहार से सीएम नीतीश कुमार के पहुंचने की भी खबर है.

इससे पहले 12 मई को भी पटना में पीएम के रोड शो में नीतीश कुमार पीएम के साथ-साथ दिखे और हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल भी थामे रहे. मीडिया के कैमरे ने ये यादगार क्षण मिस नहीं होने दिया और इसे काफी प्रमुख्ता से दिखाया गया. 

दरअसल एनडीए गठबंधन अपनी एकजुटता दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा. बिहार में विपक्ष ने कई बार ये आरोप लगाया था कि एनडीए में बीजेपी सीएम नीतीश को साइड करके चल रही है. कई जगहों पर रैलियों में सीएम पीएम मोदी के साथ नहीं दिखे. इन सारे सवालों पर विराम लगाते हुए अब सीएम नीतीश और पीएम मोदी हर जगह कंधे से कंधा मिलाते नजर आ रहे हैं. 

किससे होगा पीएम मोदी का मुकाबला?

बता दें कि पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसके लिए होने वाले नामांकन को बीजेपी स्पेशल बनाना चाहती है. यही वजह है कि एनडीए के सभी दलों के बड़े नेताओं और सीएम को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है.

वाराणसी लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है. इस सीट पर पीएम मोदी का मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से होगा. हालांकि पीएम मोदी को इस सीट पर टक्कर देना आसान नहीं है, लेकिन कांग्रेस के अजय राय का दावा है कि इस बार नतीजे चौकानें वाले आएंगे. 

ये भी पढ़ेंः PM Modi Road Show in Patna: पीएम मोदी के रोड शो में कमल थामे दिखे सीएम नीतीश, हुए ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: कुछ देर में तेजस्वी यादव शुरू करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: कुछ देर में तेजस्वी यादव शुरू करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget