एक्सप्लोरर

BJP के खिलाफ रणनीति! 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली में गरजेंगे CM नीतीश कुमार, लालू के भी आने की संभावना

CPI Rally Patna Gandhi Maidan: रैली की तैयारी जोरशोर से हो रही है. कहा गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) का जैसे-जैसे वक्त नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बीजेपी को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही है. बयानबाजी तो हो ही रही है इसके साथ ही अब रैली की भी तैयारी है. बीजेपी को केंद्र की सत्ता से कैसे बाहर किया जाए इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है. 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली के तहत एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) गरजने के लिए तैयार हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी इस रैली में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से दो नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली होने जा रही है. इसमें जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करने की अपनी सहमति दे दी है. रैली में भाग लेने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आमंत्रित किया गया है.

नीतीश के साथ ये नेता भी हो सकते हैं शामिल

इस पूरे मामले में भाकपा के बिहार प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और रैली में आने की सहमति दी है. उन्होंने कहा कि रैली में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, आरजेडी के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है.

रैली के लिए पूरे राज्य में हो रही तैयारी

रामनरेश पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान सहित कई वरीय नेता रैली को संबोधित करेंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है. रैली की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल ही है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने राज्यपाल से क्यों कहा- 'मेरा बतवा मानिएगा न?' राष्ट्रपति से बोले- 'जानती हैं न कहां आईं हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget