एक्सप्लोरर

'दिल्ली हिंसा' पर CM नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा ?

सीएम नीतीश ने कहा कि सभी को अपनी बातें रखने का अधिकार है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप ऐसी बात करें जो देशहित में नहीं हो.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली हिंसा को निंदनीय बताया है. 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान जो उपद्रव हुआ उसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश ने कहा की ये गलत बात है. लाल किले पर झंडा फहराने का क्या औचित्य है?

जितनी निंदा की जाए वो कम

उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बातों को रखने का अधिकार है, लेकिन अपनी बात रखने का ये मतलब नहीं कि आप ऐसी बात करें जो देशहित में नहीं हो. जो कुछ भी लाल किले पर हुआ वो बहुत ही निंदनीय हुआ. उसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

अपनी बात रखने का सबको अधिकार

आरजेडी के मानव श्रृंखला पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने का सबको अधिकार है. कम से कम वो मानव श्रृंखला को मानने तो लगे. इसकी शुरुआत तो हमलोगों ने सबसे पहले शराबबंदी को लेकर की थी. इसके बाद 2017 में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाया गया. वहीं, पिछले साल जल जीवन हरियाली को लेकर कितनी बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गयी थी. इसपर मुझे कुछ नहीं कहना.

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि सीएम नीतीश शनिवार को महात्मा गांधी के 73वें पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने गांधी घाट पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं. वहीं, उन्होंने कहा कि आज ही के दिन बापू की हत्या हुई थी और आज शहीद दिवस है. ऐसे में हम सबलोग अपनी श्रद्धा निवेदित करने के लिए यहां उपस्थित हुए.

बाबू की बातों का करना चाहिए अनुशरण

उन्होंने कहा कि देशवासियों को बापू को हमेशा याद रखना है. उन्होंने देश को आजाद कराया. उसके अलावे देश के विकास के लिए जो कुछ भी बातें उन्होंने कही हैं, हम सभी को उन बातों को मानकर चलना चाहिए. बिहार में तो बापू के विचारों को ध्यान में रखकर ही सारा काम होता है. अगर लोग बापू की कही बातों का 10 प्रतिशत भी अनुशरण करेंगे तो समाज का स्वरूप बदल जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार कैडर के 20 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार: राजस्व अधिकारी जारी करेंगे जाति, आय प्रमाण पत्र, अंचलाधिकारी का कार्यभार हुआ कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget