एक्सप्लोरर

Bihar News: केसरिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कैफेटेरिया का उद्घाटन किया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यहां काफी संख्या में पर्यटकों का आना स्वाभाविक है. केसरिया बौद्ध स्तूप तक आवागमन के लिए बेहतर पथ का निर्माण कराएं.

मोतिहारी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मंगलवार (12 दिसंबर) को केसरिया पहुंचे. केसरिया में विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप के समीप पर्यटकों के लिए बने कैफेटेरिया का उद्घाटन किया. बौद्ध स्तूप परिसर में बनने वाले टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का भी शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर का विकास कार्य इस ढंग से कराएं कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मुख्य सड़क से केसरिया बौद्ध स्तूप तक आवागमन के लिए बेहतर पथ का निर्माण कराएं. यहां आने वाले लोग केसरिया बौद्ध स्तूप के चारों तरफ घूम सकें, इसके लिए भी सुगम रास्ते का निर्माण कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें.

'स्तूप के चारों तरफ हाई मास्क लाइट लगवाएं'

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यहां काफी संख्या में पर्यटकों का आना स्वाभाविक है. केसरिया बौद्ध स्तूप के चारों तरफ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराएं ताकि रात के समय भी लोग इसे ठीक ढंग से देख सकें. इसके लिए स्तूप के चारों तरफ हाई मास्क लाइट लगवाएं, जिससे स्तूप के साथ-साथ पूरा प्रांगण रात में जगमग रहे. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया यदि इसके लिए परमिशन नहीं देता है तो स्तूप के चारों तरफ एंड प्वाइंट से हाई मास्क लाइट के जरिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें.

नीतीश कुमार ने नहीं की मीडिया से बात

स्थानीय विधायक शालीनी मिश्रा ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा लोगों के लिए और अच्छी हो इसके लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है. उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, कानून मंत्री डॉ. शमीम अहमद, प्रखंड प्रमुख आलिया प्रवीण समेत अन्य लोग मौजूद रहे. हालांकि केसरिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात नहीं की. ना ही कोई बयान दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीरज बबलू ने बनारस में CM नीतीश की रैली का 'मकसद' बताया, JDU को लेकर की 'भविष्यवाणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget