एक्सप्लोरर

पटना में कल CM नीतीश की प्रगति यात्रा का अंतिम दिन, कई योजनाओं की मिलेगी सौगात, देखें डिटेल्स

Pragati Yatra: पटना के ग्रामीणों जिलों में 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़, दनियावां और मनेर जाएंगे. इसके पहले वो कई चरणों में अलग-अलग जिलों का दौरा कर चुके हैं.

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के आसपास होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा लगातार जारी है. इसका कल शुक्रवार (21 फरवरी) को समापन होने वाला है. 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के तहत पटना देहात के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे जिसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं. 

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार (20 फरवरी) को तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अलग-अलग जगहों पर कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम बाढ़ में हैं. इसके बाद दनियावां और मनेर में उनका कार्यक्रम है. टाउन एरिया में भी 1-2 कार्यक्रम है.

8.30 करोड़ की लागत से बना सामुदायिक अस्पताल

बता दें कि पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर दनियावां प्रखंड के टॉप गांव में 8.30 करोड़ की लागत से सामुदायिक अस्पताल का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही तालाब और स्कूल में कई तरह के खेल एवं कई अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है. पोस्ट ऑफिस भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसमें करीब 40 से 50 करोड़ की लागत से पूरा कार्य किया जा रहा है. समुदायिक अस्पताल के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल पाएगा. स्कूल और सड़कों की जो व्यवस्था की गई है वो भी काफी सराहनीय है.

1220 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

इससे पहले प्रगति यात्रा के दौरान बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास में लगभग 1378 करोड़ रुपये की लागत की 1220 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. अब देखना होगा कि इस प्रगति यात्रा से आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को कितना फायदा मिलता है.

यह भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता को लेकर लालू यादव की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, RJD सांसद मनोज झा ने क्या कहा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget