एक्सप्लोरर

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बिहार के लिए कर दी ये मांग

CM Nitish Kumar: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तरह माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम का भी बड़ा धार्मिक महत्व है. इस सिलसिले में सीएम ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीतामढ़ी के लिए कई मांग की है.

 CM Nitish Kumar Letter To PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार (22 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र के जरिए उन्होंने भारत सरकार ने अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक बनाए जा रहे राम-जानकी मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए संबंधित मंत्रालय को निर्देश देने का अनुरोध किया है. साथ ही अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच एक वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह किया है, ताकि श्रद्धालुओं को अयोध्या से पुनौरा धाम आने में सुविधा हो.

सीएम ने लिखा पुनौरा धाम का भी है धार्मिक महत्व 

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मार्ग के निर्माण से श्रद्धालु अयोध्या के साथ-साथ माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम भी आ सकेंगे. सीएम ने लिखा है कि सबसे पहले मैं अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण और पवित्र नगरी अयोध्या के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए आपको बधाई देता हूं. मुझे आपको यह बताते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तरह माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम का भी बड़ा धार्मिक महत्व है.

आगे पत्र में सीएम ने बताया कि बिहार सरकार ने यहां 50 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर पुनौरा धाम के अंतर्गत माता सीता के मंदिर परिसर का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने लिखा है कि यह संतोष की बात है कि भारत सरकार अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण के लिए कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश ने  पत्र में भारत सरकार के रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर हाल के दिनों में किए गए जनकल्याणकारी कार्य की तारीफ भी की. 

'वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक महत्वपूर्ण कार्य'

सीएम ने लिखा है कि भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के जरिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसका लाभ बिहार राज्य को भी मिला है, जिसके लिए मैं विशेष रूप से आपको धन्यवाद देता हूं. अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच भी बेहतर रेल संपर्क से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. इसलिए अनुरोध है कि अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच भी रेलवे लाइन बनाई जानी चाहिए और एक वंदे भारत अयोध्या और सीतामढ़ी के बीच भी चलनी चाहिए. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नवादा में तेजस्वी यादव का नाम सुनते ही गुस्से में आ गए जीतन राम मांझी, प्रशासन पर भी उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget