एक्सप्लोरर

INDIA Meeting in Mumbai: 'संयोजक पर चर्चा होगी तो स्वीकार करिएगा…?', CM नीतीश ने मुंबई बैठक से पहले दिया ये जवाब

Bihar CM Nitish Kumar: विपक्षी एकता की बैठक दो बार हो चुकी है. अब तीसरी बैठक मुंबई में होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होंगे. कई और पार्टियों के शामिल होने की बात कही है.

पटना: 'इंडिया' गठबंधन (INDIA Alliance) की मुंबई में बैठक होने वाली है. इसके पहले पटना और बेंगलुरु में बैठक हो चुकी है और अब यह तीसरे दौर की बैठक होने वाली है. इससे पहले संयोजक के नाम को लेकर भी चर्चा तेज है. विपक्षी एकता की मुहिम की शुरुआत करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) शुरुआती दौर से यह कहते आ रहे हैं कि उनकी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है. एक बार फिर सोमवार (28 अगस्त) को मीडिया ने संयोजक को लेकर सवाल किया तो सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी.  

इस सवाल पर कि मुंबई की बैठक में आपको लेकर संयोजक आदि पर चर्चा होगी तो स्वीकार करिएगा? इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नहीं हमको कुछ नहीं बनना. हम तो बराबर यह बात कह रहे हैं. दूसरे लोगों को बनाया जाएगा. हमारी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है. हम सबको एकजुट करना चाहते हैं. सब कोई मिलकर करेंगे. व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए. हम तो सबके हित में चाहते हैं.

तेजस्वी यादव ने संयोजक को लेकर क्या कहा?

सोमवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी थे. नीतीश कुमार को 'इंडिया' गठबंधन के संयोजक बनाए जाने को लेकर किए गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि सभी लोगों का जो निर्णय होगा वह सबको मान्य होगा. हम लोग सभी मिलकर काम कर रहे हैं. कुछ एजेंडों पर बातचीत होगी. तेजस्वी ने भी कहा कि और पार्टी जुड़ सकती हैं.

बता दें कि मुंबई से पहले दो बार बैठक हो चुकी है. पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी और इसमें 15 दलों के नेताओं ने भाग लिया था. इसके बाद दूसरी बैठक बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को हुई थी. इसमें 26 दलों के नेताओं ने भाग लिया था. अब तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली है. नीतीश कुमार ने कहा है कि इसमें और भी पार्टियां शामिल हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- 1947 में मिली आजादी को असली नहीं मानते बिहार के बीजेपी चीफ सम्राट चौधरी? दिया विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget