एक्सप्लोरर

Watch: लालू के जन्मदिन पर नहीं गए CM नीतीश कुमार, चंद कदम की दूरी पर क्या रही मजबूरी? जानिए JDU-RJD ने क्या कहा

Lalu Prasad Yadav 76th Birthday: जन्मदिन पर लालू से मिलने न जाना इसलिए खटकता है क्योंकि कई बार ऐसे मौके आए हैं कि सीएम नीतीश कुमार पैदल ही टहलते हुए लालू से मिलने के लिए पहुंच चुके हैं.

पटना: आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का रविवार (11 जून) को 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. राजधानी पटना से लेकर जिले भर में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से अपने नेता का जन्मदिन मनाया. इस बीच सियासी गलियारे में चर्चा है कि बात-बात पर लालू से मिलने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आरजेडी सुप्रीमो लालू के जन्मदिन पर उनसे क्यों नहीं मिलने गए? दोनों चंद कदम की दूरी पर रहते हैं, लेकिन जन्मदिन पर नहीं पहुंचने के पीछे आखिर क्या मजबूरी है? जेडीयू आरजेडी इस पर कुछ कह ले लेकिन सियासी गलियारे में इसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि आखिर नीतीश क्यों नहीं गए?

दरअसल, जन्मदिन पर लालू से मिलने न जाना इसलिए खटकता है क्योंकि कई बार ऐसे मौके आए हैं कि सीएम नीतीश कुमार पैदल ही टहलते हुए लालू से मिलने के लिए पहुंच चुके हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब दिल्ली से पटना आए थे तो उस वक्त भी नीतीश कुमार मिलने के लिए पहुंच गए थे. सवाल के जवाब में मीडिया से नीतीश ने कहा था कि लालू यादव की तबीयत खराब थी तो वो हाल-चाल लेने के लिए चले आए थे.

बता दें कि इफ्तार के मौके पर भी नीतीश कुमार पहुंच चुके हैं. अब जन्मदिन पर क्यों नहीं गए इसको लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं. हालांकि नीतीश कुमार ने ट्वीट कर और फोन कर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई जरूर दी है.

लालू के बर्थडे पर बजा तेजस्वी को सीएम बनाने वाला गाना

वहीं दूसरी ओर लालू के जन्मदिन का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें परिवार के लोग हैं. लालू केक काट रहे हैं. तेजस्वी यादव भी हैं. आरजेडी के कई नेता भी हैं. इस वीडियो की सबसे ज्यादा खास बात है कि जन्मदिन के मौके पर जन्मदिन का गाना नहीं बल्कि तेजस्वी को सीएम बनाने वाला गीत बज रहा है. 'तेजस्वी के सीएम बनइहें देवी मैया...' इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करके यह भी पूछा कि नीतीश कुमार नहीं दिख रहे हैं.

आरजेडी किस तरह देख रही है?

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन कर और ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी. जो लोग ये सवाल खड़े कर रहे हैं वो भ्रम में न रहें. हाथ नहीं मिला है और गले नहीं मिले हैं, लेकिन नीतीश कुमार और लालू यादव का दिल मिला हुआ है. नहीं मिले हैं नीतीश कुमार तो बहुत से कारण होते हैं, व्यस्तता होती है इसलिए ये सब बेकार की बात है.

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक ने क्या कहा?

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लालू के जन्मदिन पर मिलकर बधाई दी है. कुछ लोग नीतीश कुमार के नहीं जाने को लेकर पॉलिटिकल एंगल तलाश रहे हैं तो जान लें कि लालू और नीतीश कुमार का संबंध दशकों का है. एक विचारधारा की राजनीति करते हुए ये नेता राजनीति के शिखर तक पहुंचे हैं.   

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं नीतीश कुमार', विपक्षी एकता पर ललन सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget