एक्सप्लोरर

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल के अंतिम दिन जारी किया संपत्ति का ब्योरा

इस बार भी पिछले वर्ष की तरह चल और अचल संपत्ति दोनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके बेटे निशांत हैं. लेकिन तमाम पुश्तैनी संपत्ति बेटे के नाम पर होने की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है.

पटना : साल 2020 के अंतिम दिन आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सूबे के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री द्वारा घोषित संपत्ति के अनुसार, उनके पास कैश के रूप में करीब 35 हजार रुपये हैं, जबकि उनके बेटे निशांत के पास 28 हज़ार से कुछ ज्यादा रुपये हैं. घोषित संपत्ति के अनुसार, कई मंत्रियों से उनकी पत्नियां और बेटे अधिक धनवान हैं. कुछ ऐसे मंत्री भी हैं, जो फिलहाल कर्जदार हैं.

कैबिनेट विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार भी पिछले वर्ष की तरह चल और अचल संपत्ति दोनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके बेटे निशांत हैं. लेकिन तमाम पुश्तैनी संपत्ति बेटे के नाम पर होने की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पास पटना में अलग-अलग बैंक खातों में एक करोड़ से ज्यादा नगद और फिक्स डिपाजिट है. जबकि मुख्यमंत्री के पास बैंक खाते में कोई भी फिक्स डिपाजिट नहीं है. बताते चलें कि जारी ब्यौरे के अनुसार मुख्यमंत्री के पास फोर्ड कार है जिसका बाजार मूल्य 11 लाख 32 हज़ार है जबकि उनके बेटे निशांत के पास 6 लाख 40 हज़ार की हुंडई कार है. नीतीश कुमार के पास आभूषण और कीमती सामान संपत्ति के रूप में जो मौजूद है उसकी कीमत 98 हज़ार है जबकि उनके बेटे के पास 30 तोला सोना और दूसरी कीमती धातु है जिसकी कुल कीमत 20 लाख 73 हजार 500 रुपये है. नीतीश कुमार के पास AC, कंप्यूटर, 12 गाय, 6 बछड़े, सिलाई मशीन, माइक्रोवेव ओवन, एक्सरसाइज साइकिल भी है.

नीतीश कुमार की संपत्ति ब्यौरा साल 2018-2019 में इतनी संपत्ति थी

पिछले साल की बात करें तो साल 2018 में नीतीश कुमार के पास 42 हजार 500 नकदी थी जो 2019 में घटकर 38 हजार 39 रुपए हो गई थी. वही इस साल इसमें और कमी आई है और उनके पास कुल नकद 35 हजार के करीब है. नीतीश कुमार के पास दिल्ली में एक फ्लैट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget