एक्सप्लोरर

Bihar: मां ने दो बेटों पर लगाया था आशिक की हत्या का आरोप, मुंगेर से दोनों गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से जुड़ा है मामला

Crime News: साल 2019 में छत्तीसगढ़ में धर्मवीर सिंह नाम के युवक की हत्या हुई थी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर में पुलिस से संपर्क किया था. यहां कई दफे आई भी थी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई.

मुंगेर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर पहुंचकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बीते चार साल से दोनों फरार चल रहे थे. वहां की पुलिस आरोपियों को उनकी ही मां के आशिक की हत्या मामले में ढूंढ रही थी. बुधवार को मुंगेर में बिहार पुलिस की मदद से उनको पकड़ा गया है. पकड़े जाने के बाद पुलिस कस्टडी में उन्होंने हत्या के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस मामले में बीते चार सालों से छत्तीसगढ़ पुलिस कई दफे मुंगेर में पुलिस से मदद लेती रही, लेकिन वो लोग हाथ नहीं आए. इस बार उनको कामयाबी मिली है.

मुंगेर के प्रेमी की हुई थी हत्या

छत्तीसगढ़ पुलिस यहां न्यायालय से रिमांड लेकर दोनों आरोपियों के साथ वहां के लिए रवाना हो गई. ये मामला छत्तीसगढ़ और बिहार से जुड़ा है जहां मां ने अपने दोनों बेटों पर प्रेमी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था. छत्तीसगढ़ के चापा के जहांगीर गांव में 11 दिसंबर 2019 को गला दबाकर हत्या हुई थी. मृतक की पहचान धर्मवीर सिंह के रूप में हुई थी जो कि मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर का रहने वाला था. इस मामले में शोभा देवी नाम की महिला जो मृतक धर्मवीर सिंह के साथ अवैध संबंध में थी, वहां की पुलिस को बताया कि धर्मवीर के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो बिहार से भागकर छत्तीसगढ़ आ गए थे. इसी दौरान दोनों बेटों को पता चल गया और प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गए. 

साल 2019 से ढूंढ रही थी पुलिस

पुलिस शोभा देवी के बयान पर उनके दोनों पुत्र छोटू सिंह और संदीप सिंह पर मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी. इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर में पुलिस से संपर्क कर फरार दोनों आरोपियों की जानकारी दी. इसके बाद कई बार छत्तीसगढ़ पुलिस मुंगेर आई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला. अब इस बार पुलिस दोनों आरोपी छोटू सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. वहीं गिरफ्तार आरोपियों को मुंगेर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई है.

यह भी पढ़ें- Motihari Bomb Blast: भारत-नेपाल सीमा पर बम विस्फोट, मुजफ्फरपुर से पहुंची FSL की टीम, खून के धब्बे मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget