एक्सप्लोरर

बिहार: महागठबंधन की हार पर कांग्रेस में मचा कोहराम,गोहिल ने भेजा इस्तीफा तो मदन मोहन झा ने की इस्तीफे की पेशकश

सूत्रों की माने तो कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के ऐलान के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश शुरु कर दी है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद हार का ठिकरा कांग्रेस पर फूटने के बाद कांग्रेस में कोहराम मच गई है.लगातार पार्टी में अंदरुनी समीक्षा की मांग उठ रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है. सूत्रों की माने तो कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के ऐलान के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश शुरु कर दी है.कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों की माने तो बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेज दिया है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई अन्य नेताओं ने भी त्यागपत्र देने की पेशकश की है. हालांकि, अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. बताते चलें कि चुनाव परिणाम आने के ठूक बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कांग्रेस के अंदर हार की समीक्षा की आवाज उठाई थी साथ हीं महागठबंधन की सरकार नही बनने का कारण भी कांग्रेस को हीं बताया था उस वक्त कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने तारिक अनवर के साथ अपनी सहमति जताई थी.पार्टी के अंदर ये बात जोर पकड़ने लगी थी कि गठबंधन में मजबूत सीट पर ही चुनाव लड़ना चाहिए था गठबंधन में अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की कोशिश में कई ऐसी सीटें ऐसी ले ली गई जिनमें जीतने की कोई संभावना नही थी.वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने तो इस मसले पर अब कारगर कदम उठाने की पैरवी भी की है. कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने भी कहा है कि बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आत्मचिंतन होना चाहिए. बताते चलें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक दल कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन सिर्फ 19 सीटों पर हीं पार्टी सिमट कर रह गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget