एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey Report: जातीय सर्वे की रिपोर्ट आते ही कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग, RJD-JDU के लिए आसान नहीं होगी राह!

Congress Leader Anil Sharma: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सूबे की सियासत तेज हो गई है. महागठबंधन की सरकार में शामिल कांग्रेस ने सरकार से बड़ी मांग कर दी है.

पटना: बिहार में सोमवार (2 अक्टूबर) को जातीय गणना के आंकड़े सामने आने के बाद संख्या के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी की मांग उठने लगी है. कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से बिहार में तीन नए डिप्टी सीएम बनाने की मांग की है. जातीय गणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने यह मांग उठाई है. वहीं जातीय गणना की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए सवर्ण जातियों के आंकड़ों में हेराफेरी के गंभीर आरोप भी लगाए हैं.  

हिस्सेदारी के हिसाब से बिहार में तीन डिप्टी सीएम की मांग

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के नारे एवं परोपकार अपने घर से ही शुरू होता है की कहावत को चरितार्थ करना चाहिए. इसके लिए उन्हें अपने मंत्रिमंडल में एक-एक मुस्लिम, अतिपिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के नेता को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए.

सवर्ण जातियों के आंकड़ों में हेराफेरी के आरोप

कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने जातीय गणना की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए सवर्ण जातियों के आंकड़ों में हेराफेरी के गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार द्वारा जातीय गणना करना हमेशा एक स्वागत योग्य कदम है लेकिन सत्ताधारी दलों को जातीय गणना की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करना चाहिए. नीतीश सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट में हेराफेरी की गई ऐसा प्रतीत होता है.

कांग्रेस ने उठाई ये मांग

जातीय गणना की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में यादवों की संख्या 14 फीसद से ज्यादा है. यादव जाति से डिप्टी सीएम तेजस्वी हैं. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से अति पिछड़ा वर्ग की आबादी का लगभग 36 फीसद है, लेकिन इनके हिस्से से कोई डिप्टी सीएम नहीं है. वहीं अनुसूचित जाति की संख्या 19.65 फीसद और मुसलमान 17 फीसद हैं. इन्हीं आंकड़ों का हवाला देकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने तीन नए डिप्टी सीएम बनाने की मांग सीएम नीतीश कुमार से की है.

ये भी पढ़ें: बिहार में जातिगत सर्वे का डेटा जारी कर 2024 से पहले नीतीश कुमार कितने मजबूत हुए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget