एक्सप्लोरर

Bihar Caste Census: नीतीश कुमार ने कर दिया इशारा, बिहार में होगी जातीय जनगणना, पढ़ें मुख्यमंत्री का यह बयान

जनता दरबार खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहर आकर मीडिया से बात कर रहे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर सवाल किया था.

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत वाला बयान दिया है. माना जा सकता है कि बिहार में जातीय जनगणना के मुद्दे पर सरकार बहुत जल्द कुछ करेगी. सोमवार को जनता दरबार समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द जातीय जनगणना होगी. सभी अपने कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन मेरी बात सब लोगों से हो गई है. हम पुनः एकजुट होकर जातीय जनगणना पर बात करेंगे.

दरअसल, जनता दरबार खत्म होने के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहर आकर मीडिया से बात कर रहे थे इसी दौरान पत्रकारों ने जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर सवाल किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है. वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर कहा कि केंद्र से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि की गई है. हो सकता है कुछ दिन के बाद स्थिति सामान्य हो जाए, लेकिन हम अभी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हमारे पास संसाधन नहीं है. हम अभी दाम में कटौती करने की नहीं सोच रहे. पहले हमने किया था, लेकिन बार-बार दाम में वृद्धि हो रही है ऐसे में अभी इंतजार करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में रामनवमी के दौरान मस्जिद पर जबरदस्ती फहराया गया भगवा झंडा, पुलिस ने की कार्रवाई

कई दिनों से हो रही जातीय जनगणना पर चर्चा

आपको बता दें कि जातीय जनगणना को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई नेताओं की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो चुकी है. इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि- "जातीय जनगणना होने से सबको जानकारी हो जाएगी कि किसकी कितनी आबादी है. इससे किसी भी जाति की उपेक्षा नहीं होगी. इस पर बातचीत भी हुई है." वहीं, अगर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बात करें तो लगातार इस मुद्दे को लेकर वे आगे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: झारखंड के देवघर में रेस्क्यू के दौरान हेलीकॉप्टर से नीचे गिरा शख्स, खाई में गिरने का ये वीडियो सहमा देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget